{"_id":"5eac564d8ebc3e90a9391236","slug":"sir-no-longer-be-here-send-home-muzaffarnagar-news-mrt480005027","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! अब यहां नहीं रहना, घर भिजवा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! अब यहां नहीं रहना, घर भिजवा दीजिए
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में घर वापसी की गुहार लगाते महाराजगंज के प्रवासी मजदूर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
साहब! अब यहां नहीं रहना, घर भिजवा दीजिए
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन ने रोजगार खत्म कर दिए हैं। दूसरे राज्यों और जिलों से आए मजदूरों के लिए अब यहां रुकने का कोई जरिया नहीं है। लॉकडाउन खुले और काम मिल भी जाए तो भी वे रुकना नहीं चाहते। इसलिए अफसरों से मिलते ही एक ही गुहार लगाते हैं, साहब! अब यहां नहीं रहना, हमें घर भिजवा दीजिए।
जिले में प्रवासी मजदूरों की काफी संख्या है। इनमें कुछ दूसरे राज्यों के हैं तो कुछ पूर्वांचल के। शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे महाराजगंज जिले के बगदवां बिशनपुर, पुरंदरपुर आदि गांवों के निवासी सुरेश, ओमप्रकाश, महेश, मूंगा, बुद्धराम, रामकेवल, तीजू, चौथी, गोपी, कोमल एवं नरेश ने बताया कि सुजड़ू चुंगी के पास रहकर मजदूरी करते थे। लॉकडाउन में काम बंद हैं। तहसील से कुछ दिन का राशन मिल गया था, लेकिन कई दिन पहले वह भी खत्म हो गया। न तो उनके पास पैसे बचे हैं और न ही काम। ऐसे में यहां रहने का कोई मतलब नहीं है। परिजन भी उनके यहां फंसने से परेशान हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जिला स्तर पर कंट्रोल रूम और अन्य कई नंबरों पर अपने नाम दर्ज करा दिए लेकिन उन्हें अपने घर नहीं भेजा गया।
एक बार चले जाएं, फिर नहीं लौटेंगे
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव अलमासपुर में झुग्गियां डालकर रह रहे राजस्थान के हनुमानगढ़ के लोग दोबारा यहां लौटना नहीं चाहते। वे कहते हैं कि उनके पास बाइक और अन्य सामान है। वह सब ले जाना चाहते हैं। अधिकारी यह आश्वासन तो दे रहे हैं कि उन्हें बसों से भिजवा दिया जाएगा, लेकिन उनके सामान और गाड़ियों का क्या होगा। इन परिवारों के मुखिया ने बताया कि दस व्यस्क और 18 बच्चे हैं। वे किराये पर वाहन लेकर चले जाएंगे, लेकिन अधिकारी इसकी भी अनुमति नहीं दे रहें। एक बार किसी तरह उन्हें घर भिजवा दें, वे फिर लौटकर नहीं आएंगे।