{"_id":"6287e269f9612625581afd5d","slug":"siphon-will-be-built-under-the-railway-line-for-drainage-khatauli-news-mrt589459169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी के लिए रेलवे लाइन के नीचे बनेगा साइफन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी के लिए रेलवे लाइन के नीचे बनेगा साइफन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : खतौली के अशोक विहार में जांच करते आवास विकास के अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। आवास विकास द्वारा कस्बे में बनाई अशोक विहार कालोनी में फैली गंदगी और एक मकान से निकले कई दर्जन सांपों और अंडों के बाद विभाग के अधिकारी जानकारी लेने पहुंचे। उन्होंने कालोनी में पशु पालन करने और नाले पर अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किया। वहीं जल निकासी का भी आश्वासन देते हुए गंदगी को साफ कराने के निर्देश दिए।
अशोक विहार कालोनी में विगत दो दिनों पहले ई ब्लाक में स्थित एक मकान में 60 सांप तथा 75 सांपों के अडे़ं मिले थे, जिन्हें सपेरों को बुलाकर पकड़वाया गया था। शुक्रवार को आवास विकास के अधिशासी अभियंता नीरज राजपूत, जेई सुनील आदि आवास विकास की अशोक विहार कॉलोनी पहुंचे। कॉलोनी के पानी की निकासी की व्यवस्था देखी, उन्होंने रेलवे लाइन के नीचे से साइफन बनाने का आश्वासन दिया। कालोनी के पानी को लाइनों के दूसरी ओर निकाला जाएगा। पशु पालकों व नाले पर निर्माण करने वालों को नोटिस दिया गया, साफ सफाई के निर्देश दिए। उसके बाद जिस मकान से सांप निकल रहे हैं, वहां पर पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। जल निकासी न होने के कारण ही कीड़े, मकोड़े, सांप आदि आ रहे हैं।
उन्होंने कॉलोनी के साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। कालोनी में कीटनाशक दवाई का छिड़काव के निर्देश दिए। इस दौरान अशोक विहार विकास समिति के अध्यक्ष सुधीश पुंडीर, अमित उपाध्याय, हरिओम ठेकेदार, संजय चौहान, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आवास विकास के अधिशासी अभियंता नीरज राजपूत ने कहा कि रेलवे बोर्ड से बैठक कर रेलवे लाइन के नीचे से साइफन बनाया जाएगा। इसके माध्यम से कालोनी का पानी लाईनों के दूसरी ओर निकाला जाएगा। कालोनी में फैली गंदगी साफ कराने के भी निर्देश दिए गए है।