{"_id":"64cf4dd372786c7d490e6356","slug":"singer-farmani-naz-cousin-murder-by-stabbed-him-to-death-in-muzaffarnagar-2023-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गायिका फरमानी नाज के भाई का मर्डर: जिंदगी की भीख मांगता रहा खुर्शीद, चाकू से आखिरी सांस तक वार करते रहे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायिका फरमानी नाज के भाई का मर्डर: जिंदगी की भीख मांगता रहा खुर्शीद, चाकू से आखिरी सांस तक वार करते रहे आरोपी
Sun, 06 Aug 2023 01:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:42 PM IST
सार
पश्चिमी यूपी की मशहूर गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। बताया गया कि चचेरा भाई हमलावरों से जिंदगी की भीख मांगता रहा लेकिन उन्हें जरा भी रहम नहीं आया।
विज्ञापन
फरमानी नाज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी में गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई (17) खुर्शीद पुत्र वली मोहम्मद की शनिवार की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारों का पता नहीं चल सका। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन
गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी खुर्शीद शनिवार की शाम नमाज पढ़ने के बाद मोहम्मदपुर- सलावा मार्ग पर टहलने के लिए निकला था। गांव से करीब 1500 मीटर की दूर आसपास के लोगों ने उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो खुर्शीद लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा था। उसके शरीर पर चाकू से हमले के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्शीद के परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसएसआई बालिस्टर त्यागी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को खतौली सरकारी अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
फरमानी नाज
- फोटो : सोशल मीडिया
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था खुर्शीद
ग्रामीणों ने बताया कि खुर्शीद पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। पिता वली मोहम्मद भी मजदूरी करते है। वह भी मेहनत मजदूरी कर पिता का हाथ बंटाता था।
ग्रामीणों ने बताया कि खुर्शीद पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। पिता वली मोहम्मद भी मजदूरी करते है। वह भी मेहनत मजदूरी कर पिता का हाथ बंटाता था।
जान बचाने के लिए खुर्शीद ने की खूब जद्दोजहद भाई को भी की कॉल
खुर्शीद ने हमले के वक्त जान बचाने के लिए खूब जद्दोजहद की थी। जान बचाकर भागते वक्त उसने अपने भाई को मोबाइल से कॉल भी की, लेकिन बात नहीं हो पाई। उसका भाई जब मौके पर पहुंचा तब तक हमलावर फरार हो चुके थे और खुर्शीद लहूलुहान हालत में पड़ा था।
खुर्शीद ने हमले के वक्त जान बचाने के लिए खूब जद्दोजहद की थी। जान बचाकर भागते वक्त उसने अपने भाई को मोबाइल से कॉल भी की, लेकिन बात नहीं हो पाई। उसका भाई जब मौके पर पहुंचा तब तक हमलावर फरार हो चुके थे और खुर्शीद लहूलुहान हालत में पड़ा था।
ग्रामीणों के अनुसार हमलावरों ने उसे घेर कर चाकू हमला किया तो वह बचाने के लिए चीखता- चिल्लाता हुआ भागा था। इसी दौरान उसने अपने बड़े भाई शाहरुख को मोबाइल से कॉल भी की। मगर, बात नहीं हो पाई। इसके बाद शाहरुख परिजनों और गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा तो हमलावर भाग चुके थे।
ग्रामीण उसे अस्पताल में ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।
ग्रामीण उसे अस्पताल में ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।