फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Silent procession to protest violence

उपद्रव के विरोध में मौन जूलूस

Sun, 28 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 28 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Silent procession to protest violence
मुजफ्फरनगर। हरियाणा में जाट आरक्षण की आड़ में उपद्रवियों द्वारा मचाए गए तांडव के विरोध में अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने शहर में मौन जुलूस निकाला। बलवाइयों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता रुड़की रोड स्थित पाल धर्मशाला में एकत्र हुए। हाथों में तख्ती और बैनर लिए हुए यहीं से मौन जुलूस शुरू हुआ। बैनर और तख्तियों में उत्तर प्रदेश में जाट आरक्षण खत्म करने, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने, बलवाईयों को मुआवजा नहीं दिए जाने आदि मांगे लिखी गई।
विज्ञापन


मौन जुलूस जिला अस्पताल, अहिल्याबाई चौक, अंसारी रोड, मालवीय चौक से होते हुए जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा। कलक्ट्रेट में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने कहा कि हरियाणा में जो हुआ, वह अराजकता का नंगा नाच था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जाट समाज हर तरह से संपन्न हैं। सुप्रीम कोर्ट आरक्षण को मना कर चुका है। आंदोलन की आड़ में दुकानें और घर जलाना, लोगों को मारना कहां की इंसानियत है।

मोहनलाल प्रजापति ने कहा कि हरियाणा में किसी भी बलवाई को मुआवजा नहीं मिलना चाहिए। हिंसा में मारे गए निर्दोष लोगों के परिवारों को ही मुआवजा दिया जाए। भाजपा नेता देशबंधु तोमर ने कहा कि पिछड़ों की आवाज उठाने वाले सांसद राजकुमार सैनी की सुरक्षा बढ़ाई जाए।

विनय पाल प्रमुख, देशपाल पांचाल, दर्शन सिंह धनगर, नरेंद्र सैनी, किरणपाल, मोहन प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, जयकरण सिंह वर्मा, विजेंद्र  पाल, ओमवीर पाल सभासद ने विचार रखे।


छह मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। हरेंद्रपाल, अजय सैनी,  सुभाषचंद सैनी, ब्रह्म सिंह प्रजापति, अमित सेन, पवन पाल, राकेश कश्यप, संदीप पाल, अमित धीमान सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। अध्यक्षता जयकरण वर्मा और संचालन संजय शिवम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed