{"_id":"c08f4d638224b6484636d7518d1af3e2","slug":"silent-marches-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने निकाला मौन जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने निकाला मौन जुलूस
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 16 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डिग्री कॉलेजों में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं का डीएम कार्यालय पर धरना मंगलवार को भी जारी रहा। विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में मौन जुलूस निकाला। बाद में कचहरी पहुंचकर प्रदर्शन किया। विवि के कुलपति को भेजे ज्ञापन में स्नातक प्रथम कक्षाओं में सीटें बढ़ाने की मांग की।
शहर के एसडी डिग्री कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, चौ. छोटूराम डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी कक्षाओं के प्रथम वर्ष में एडमिशन से वंचित रहे छात्र-छात्राएं बीते आठ दिनों से कलक्ट्रेट में धरनारत हैं। मंगलवार को विद्यार्थियों ने शहर में मौन जुलूस निकाला। प्रकाश चौक से चला मौन जुलूस, झांसी रानी चौक, शिवचौक, टाउन हाल रोड, सदर बाजार से होता हुआ कचहरी में धरना स्थल पर आकर संपन्न हुआ।
बाद में मांग को लेकर प्रदर्शन के बीच एडीएम को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जुलूस में विशाल कश्यप, सत्यम, हरिओम, मोहित, विकास, अर्जुन, गौरव कुमार, सागर, राहुल कुमार, कोमल, निशा, विजय, कमल त्यागी, सुनील कुमार, संगीता आदि शामिल रहे।