फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Silence in the city since morning on the first day

पहले दिन सुबह से ही शहर में पसरा सन्नाटा

Sat, 24 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Silence in the city since morning on the first day
पहले दिन सुबह से ही शहर में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते शासन द्वारा लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार सुबह से ही शहर क्षेत्र के सभी बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। शहर क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर किसी तरह की रोक नहीं रही। वहीं, मेडिकल स्टोर व शराब की दुकानों के साथ ही दूध डेयरियां भी खुली रहीं।
कोरोना कर्फ्यू के चलते शनिवार को सुबह से ही शहर में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। सुबह के समय शहर में ईदगाह के सामने और नदी किनारे स्थित बैंक्वेट हॉल में लगने वाली थोक सब्जी मंडियां खुली रहीं, जहां बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेताओं ने खरीदारी की, लेकिन नवीन मंडी स्थित सब्जी व फल मंडी पूरी तरह से बंद रही। इसके साथ ही शहर के भगतसिंह रोड स्थित सब्जी मार्केट भी पूरी तरह बंद रहा। कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन जिला परिषद मार्केट के साथ ही सभी मेडिकल स्टोर व शराब की दुकानें भी खुली रहीं। इसके साथ ही दूध की डेयरियां भी सुबह-शाम खुलीं, जिन पर रोजमर्रा की तरह ही कामकाज हुआ। इनके अलावा, पूरे शहर के सभी बाजार व दुकानें पूरी तरह बंद रहे। दाल मंडी, सब्जी मंडी, आलू मंडी समेत सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, कोरोना कर्फ्यू के बावजूद शहर में लोगों व वाहनों की आवाजाही पर किसी तरह की रोक नहीं रही और सड़कों पर लोग बेहिचक घूमते रहे। यहां तक कि सड़कों पर ई-रिक्शाएं भी चलती रहीं। शहर के रोडवेज बस स्टेंड पर बसों का आवागमन जारी रहा, लेकिन इनमें मुसाफिरों की संख्या काफी कम रहीं।
विज्ञापन

चुनाव में रवाना हुआ फोर्स, नहीं दिखे पुलिसकर्मी
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आसपास के जनपद मेरठ व शामली में सोमवार को मतदान होना है। जनपद से शुक्रवार को बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की संबंधित जनपदों के लिए रवानगी हुई। जनपद से इन जिलों में मतदान के लिए करीब एक हजार पुलिसकर्मियों को रवाना किया गया है, जबकि इतने ही पुलिसकर्मी पहले चरण के मतदान के लिए जिले से बाहर गए हुए हैं। इसके चलते जनपद में पुलिसकर्मियों की काफी कमी रही और कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। प्रमुख चौराहों पर केवल होमगार्ड ही तैनात रहे। वहीं, शहर क्षेत्र के सभी थानों में डाक व कार्यालय से जुड़े पुलिसकर्मी भी चुनाव ड्यूटी में बाहर होने के कारण ये कई दफ्तरों में दिन भर ताले लटके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed