फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Silence at railway stations, roadways, private bus bases

रेलवे स्टेशन, रोडवेज, प्राइवेट बस अड्डों पर सन्नाटा

Sun, 22 Mar 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Silence at railway stations, roadways, private bus bases
नगर में जनता कर्फ्यू के दौरान सूना पडा नगर का शिव चौक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रेलवे स्टेशन, रोडवेज, प्राइवेट बस अड्डों पर सन्नाटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनता कर्फ्यू का सुबह से ही चौतरफा असर दिखाई दिया। शहर के भीड़ वाले स्थान पूरी तरह खाली दिखाई दिए। रेलवे स्टेशन पर कोई यात्री नजर नहीं आया। बाहर से आने वाली ट्रेनों में जिले में आने वाले यात्री ही आए। रोडवेज, प्राइवेट बस अड्डे सुनसान दिखाई दिए। शहर के प्रमुख चौराहों पर कोई दिखाई नहीं दिया। केवल प्रशासन, पुलिस, मीडिया की चहल कदमी ही रही।

जिले में जनता कर्फ्यू के दिन रोडवेज और प्राइवेट बसों का पहिया जाम रहा। रोडवेज बस अड्डे पर मुजफ्फरनगर डिपो की बसें लाइन में खड़ी मिली। यात्रियों को भी पहले से ही मालूम था। इस कारण कोई यात्री भी नजर नहीं आया। रोडवेज अड्डे पर बिजनौर के वे यात्री दिखाई दिए जो महाराष्ट्र से बांद्रा से आए थे। बसों के न चलने से वे विश्राम गृह में बैठे रहे। बाद में यहां से खालापार की मस्जिद में चले गए। कोच्ची से आने वाली ट्रेन के यात्री भी बस अड्डे पर परेशान दिखाई दिए। भोपा बस अड्डे पर बसें तो खड़ी मिली, लेकिन यूनियन का दफ्तर बंद रहा। यहां से मोरना, भोपा और शुक्रताल की बसें चलती हैं। यह मार्ग पूरी तरह बंद रहा। जानसठ बस अड्डे पर भी बसें तो खड़ी मिली, लेकिन यातायात पूरी तरह बंद रहा। यहां से बिजनौर, मीरापुर, जानसठ की बसें चलती हैं। इसी तरह शामली, चरथावल और गंगोह बस अड्डा भी पूरी तरह बंद रहा। इन मार्गों पर कोई बस नहीं चली। बसों के साथ रेलवे स्टेशन भी खाली रहा। रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की चार गाड़ियां पूरे दिन में आई। इन गाड़ियों से बाहर से आने वाले यात्री आए तो, लेकिन यहां से किसी ने यात्रा नहीं की। इस कारण केवल ट्रेन के रुकने के समय ही यात्री दिखाई दिए, इसके अलावा पूरे दिन रेलवे स्टेशन खाली पड़ा रहा। शहर के प्रमुख चौराहों जिन पर रोज जाम की स्थिति रहती थी आज पूरी तरह सुनसान रहे। शिवचौक पर मीडिया और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस की आवाजाही रही। मीनाक्षी चौक पर कुछ पुलिस कर्मी बैठे दिखाई दिए। इसके अलावा प्रकाश चौक, महावीर चौक, विश्वकर्मा चौक, मालवीय चौक आदि सभी स्थान पूरी तरह सुनसान रहे। लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक दिखाई दिए।

जनता कर्फ्यू के चलते डिपो में खड़ी रोडवेज बसें।

जनता कर्फ्यू के चलते डिपो में खड़ी रोडवेज बसें।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed