फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sikh community took out city kirtan on Prakash Parv

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - प्रकाश पर्व पर सिख समाज ने निकाला नगर कीर्तन

Mon, 15 Jan 2024 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 15 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sikh community took out city kirtan on Prakash Parv
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर  नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के मौके पर सिख समाज ने नगर कीर्तन निकाला। गांधी कॉलोनी से शुरू हुआ नगर कीर्तन मुख्य मार्गों से होते हुए रोडवेज स्थित गुरुद्वारे पर समाप्त हुआ। जगह-जगह पर स्वागत किया गया।

श्री गुरु सिंह सभा की ओर से विशाल नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने शामिल होकर सेवा की। पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी पालकी पर विराजमान थी। जिसके आगे सेवादार पानी से धुलाई करने के साथ-साथ झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे। गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे से सुबह शुरु हुए नगर कीर्तन लिंक रोड, भोपा रोड, अंसारी रोड, नवाल्टी चौक, शिव चौक, झांसी की रानी चौक, कोर्ट रोड, प्रकाश चौके होते हुए रोडवेज स्थित गुरुद्वारे में पहुंचा।
विज्ञापन

नगर कीर्तन की अध्यक्षता सरदार हरजीत सिंह गुराया, गुरु सिंह सभा के सरदार धनप्रीत सिंह, चन्नी बेदी ने की। इस दौरान गुरुद्वारे में लंगर चलाया गया। सरदार हरजीत सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को रोडवेज स्थित गुरुद्वार में प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed