फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sidhu Moosewala Murder: Police reached Yusufpur in search of criminal Sundar and investigated

Sidhu Moosewala Murder: शातिर अपराधी सुंदर की तलाश में युसूफपुर पहुंची पुलिस, खंडहर मकान देखा, मिली ये जानकारी

Thu, 02 Jun 2022 09:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Jun 2022 09:57 PM IST
सार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आधार पर शातिर अपराधी सुंदर की तलाश में मुजफ्फरनगर पुलिस गांव पहुंची और जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
Sidhu Moosewala Murder: Police reached Yusufpur in search of criminal Sundar and investigated
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक पंजाब पुलिस की ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया है। मुजफ्फरनगर की स्थानीय पुलिस ने युसूफपुर गांव पहुंचकर सुंदर नाम के अपराधी का मकान देखा और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में पंजाब पुलिस के अधिकारी कह रहे हैं कि वारदात के लिए हथियार मुजफ्फरनगर से खरीदे गए हैं। इसके अलावा यहीं का सुंदर वारदात में शामिल रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुई तो स्थानीय पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। अभी तक पंजाब पुलिस की ओर से न तो स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया है और न ही कोई जवाब दिया गया है। जिस कारण ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


सवाल यह है कि क्या वायरल वीडियो सिद्धू मूसेवाला की हत्या से संबंधित है या किसी ओर वारदात का जिक्र पंजाब पुलिस के अधिकारी कर रहे हैं। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि अभी तक पंजाब पुलिस ने स्थिति को स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: अंजुम की हत्या का खौफनाक राज, प्रेम संबंध में हुई थी मर्डर की वारदात, आरोपी ने उगला पूरा सच

15 साल से गांव नहीं लौटा सुंदर
भोपा थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर निवासी  सुंदर के बाबत पुलिस ने पूछताछ की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सुंदर 15 वर्ष पूर्व गांव से चला गया था। उस पर नई मंडी थाने में हत्या का मुकदमा 2006 में दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह गांव नहीं लौटा। सुंदर की माता की मृत्यु हो चुकी है। सुंदर का मकान अब खंडहर हालत में तब्दील हो चुका है। पुलिस ने ग्राम प्रधान से भी जानकारी ली। सवाल यह है कि क्या वायरल वीडियो में युसूफपुर के सुंदर का ही जिक्र है या किसी दूसरे अपराधी का।

यह भी पढ़ें: UP: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, अब खुल रही घोटाले की पोल, कर्मचारियों ने भी खड़े किए तीन मंजिला मकान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed