फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Siddhachakra Vidhan Khatauli

धूमधाम से निकाली रथयात्रा

Fri, 08 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Siddhachakra Vidhan Khatauli
खतौली में निकाली रथयात्रा में शामिल श्रद्घालु। - फोटो : KHATAULI
खतौली। नगर के होली चौक स्थित उत्सव पांडाल में सिद्धचक्र विधान के समापन पर विश्वशांति महायज्ञ का मांगलिक आयोजन किया गया। मंत्रों का जाप करते हुए सर्वत्र शांति एवं मंगल की कामना की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रात:काल में मंत्रोच्चार के साथ जिनेंद्र भगवान का अभिषेक व पूजन किया गया। विधान सामग्री पुण्यार्जन अरुण नंगली परिवार ने किया। उत्सव पांडाल से विशाल रथयात्रा का आयोजन किया गया। इस रथयात्रा महोत्सव में अश्व रथ व गज रथ शामिल हुए। रथयात्रा में झांकियां व भजन मंडली भी शामिल रहीं। अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन की भजन मंडली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रथयात्रा होली चौक से प्रारंभ होकर इंदिरा मूर्ति से गुजरकर बड़ा बाजार स्थित सराफान मंदिर पहुंची। मंदिर में जिनेंद्र भगवान की प्रतिमाएं विराजमान कराकर भक्तिभाव से श्रीजी का अभिषेक व पूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में शिवभूषण महाराज व विज्ञानमति माताजी ससंघ ने बताया कि संसार रूपी समुद्र से पार होने के लिए जीवन में सम्यक दर्शन होना नितांत आवश्यक है। सम्यक दर्शन का मार्ग सच्चे गुरु के सानिध्य में ही प्राप्त होता है। जीवन में शुभ संकल्प, नियम, व्रत का सहारा लेना चाहिए। जीवन में अच्छे कार्य करों। अहंकारी व्यक्ति हमेशा अशांत रहते हैं। इस अवसर पर मुनेश, मनोज, मुकेश, सुनील, विजय, राजकुमार, कल्पेंद्र, सुशील, हितेश सर्राफ, सभासद वैभव जैन, अशोक शास्त्री, मृदुला, उमा, अनीता, निर्मल, डा. ज्योति, ललिता, सीमा, गीता, संगीता, सावित्री, रेणु, अंजू, नीरज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed