फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shuktirtha echoed from Har Har Ganga, devotees donated lamps

Muzaffarnagar News: हर-हर गंगे से गूंजा शुकतीर्थ, श्रद्धालुओं ने किया दीपदान

Sun, 16 Jun 2024 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Shuktirtha echoed from Har Har Ganga, devotees donated lamps
मोरना। शुकतीर्थ में ज्येष्ठ दशहरा गंगा मेला में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और दीपदान कर पितरों की आत्मिक शांति के लिए पूजा-अर्चना कराई। अनाज, गुड़, शक्कर, चावल और घी दान किया। मुख्य स्नान रविवार को होगा। दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को गंगा घाट, शुकदेव मंदिर, हनुमतधाम, दंडी आश्रम, शनिधाम, शिवधाम, दुर्गाधाम, गणेश धाम, महाशक्ति सिद्धपीठ, पीतांबरा धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। तीर्थ में पहुंचे श्रद्धालु बाणगंगा में गोते लगा रहे हैं। महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखकर गंगा घाट पर पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शुकदेव आश्रम में स्थित प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर दीप जलाकर पूजा-अर्चना कर परिजनों एवं परिवार में खुशहाली, शांति की मनोकामना की। गंगा घाट, मंदिर स्थल सहित श्रद्धालु मेले व तीर्थ के प्रमुख स्थानों की यादों को मोबाइल में कैद कर रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। देर शाम दीपदान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सज गए मंदिर, मेले में खरीदारी
गंगा स्नान के लिए मंदिरों, आश्रमों व धर्मशालाओं को सजाया गया है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई जा रही हैं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। खेल-खिलौनों के स्टाल पर बच्चों की भीड़ रही। हिंडोले, झूले व उछल-कूद टैडी में बच्चे आनंद ले रहे हैं।
---------------------------------------
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा से स्वास्थ्य विभाग की टीम मेले में मौजूद रही। शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक में चिकित्सा कैंप लगाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी सतेंद्र मलिक ने बताया कि बीमार लोगों को दवाई दी गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने अपर मुख्य जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के साथ मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। गोताखोरों की टीम लगाई गई है। नाव में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। सुरेन्द्र सिंह बाबू, जिला पंचायत सदस्य अक्षय शर्मा, गंगा सेवा समिति के सचिव महकार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र आदि मेले की व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
लोक कल्याण को पृथ्वी पर उतरी गंगा: स्वामी ओमानन्द
शुकतीर्थ/मोरना। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द ने कहा कि गंगा दशहरा पर्व को गंगा का पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक पौराणिक मान्यताओं अनुसार गंगा दशहरा (ज्येष्ठ शुक्ल दशमी) के दिन ही भगीरथ की प्रार्थना पर उनके पूर्वज राजा सगर के पुत्रों की मुक्ति के लियॆ तथा सम्पूर्ण जीवों के कल्याण हेतु मां गंगा पृथ्वी पर उतरी थीं। गंगा गोमुख (गंगोत्री) से निकलकर भारत की पुण्य धरा को पवित्र करती हुई गंगा सागर में विलीन होती है। गंगा दशहरा पर स्नान, ध्यान, पूजन, कथा श्रवण, साधना और दान का बहुत बड़ा महत्व हैं। भगवती मां गंगा भारत की आत्मा तथा जन जन की आस्था का प्रतीक है। गंगा जीवन दायिनी और मोक्ष दायिनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed