फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   shukratal ke ganga mela kshetra mein sakriya hue afsar

शुक्रताल के गंगा मेला क्षेत्र में सक्रिय हुए अफसर

Sun, 06 Nov 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
shukratal ke ganga mela kshetra mein sakriya hue afsar
तीर्थ नगरी शुक्रताल में गंगा मेला क्षेत्र में सड़क का निर्माण करते श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के मोरना में पौराणिक तीर्थ शुक्रताल में कार्तिक गंगा स्नान मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन की आंखें खुल गई हैं। गंगा मेला क्षेत्र की अधूरी सड़कों पर आनन-फानन में सड़क निर्माण का कार्य शनिवार को शुरू हो गया। 10 नवंबर को शुकतीर्थ में पांच दिवसीय गंगा स्नान मेले का शुभारंभ होगा।       
विज्ञापन


वर्ष 1944 में शुकतीर्थ के जीर्णोद्धार का श्रीगणेश महान संत विभूति वीतराग स्वामी कल्याणदेव ने किया था। श्रीमद्भागवत की उद्गम स्थली में संत ने गंगा स्नान मेलों का शुभारंभ कराया। बाद में स्वामी जी ने मेलों की व्यवस्था का जिम्मा जिला प्रशासन और जिला पंचायत को दे दिया।
विज्ञापन


मेलों के लिए जिला पंचायत में अलग बजट का प्रावधान है। 10 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर अफसरों की उपेक्षा का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। डीएम डीके सिंह के निर्देश पर शनिवार को एमडीए, जिला पंचायत और अन्य विभागों के अधिकारी चैतन्य हुए। गंगा क्षेत्र में श्री
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वकर्मा मंदिर से हनुमतधाम और दंडी आश्रम की ओर जाने वाली अधूरी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। श्री गंगा सेवा समिति और तीर्थ के संत-महात्माओं ने डीएम से यात्री टीन शेड, सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश, पेयजल, जल निकासी आदि मुद्दों पर तत्काल कार्य कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed