फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shukratal Ganga Ghat will be illuminated with 11 thousand diyas

11 हजार दीपों से जगमग होगा शुक्रताल गंगा घाट

Sat, 22 Oct 2022 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shukratal Ganga Ghat will be illuminated with 11 thousand diyas
शुक्रताल गंगा घाट पर अधिकारियों को निर्देश देते एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर शुकतीर्थ का गंगाघाट दीयों की रोशनी से जगमगाएगा। प्रशासन ने दीपोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर 11 हजार दीये जलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शुकतीर्थ में 23 अक्तूबर की शाम को आयोजित होने वाले दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। एडीएम प्रशासन शुक्रवार को घाट पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने जानसठ तहसील के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। लोगों के आवागमन को देखते हुए ट्रैफिक प्लान बनाए और वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी करें। घाट के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दें। दीपोत्सव क्षेत्र में जहां भी साइन बोर्ड की आवश्यकता हो, वहां पर जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

अयोध्या की तरह रोशन होगा शुकतीर्थ
दीपावली पर जिस तरह अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है, उसी तरह इस बार शुकतीर्थ में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र के ग्रामीण भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed