फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shukatirtha comes and knows the secret of salvation and life: Jashodaben

जशोदा बेन पहुंचीं शुक्रताल

Thu, 07 Nov 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shukatirtha comes and knows the secret of salvation and life: Jashodaben
शुकतीर्थ आकर मोक्ष और जीवन का रहस्य जाना: जशोदाबेन
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भागवत की उद्गम स्थली शुकतीर्थ में आध्यात्मिक भ्रमण पर पहुंचीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने कहा कि यहां आकर उन्होंने मोक्ष और जीवन के रहस्य को जाना है। बिहारगढ़ के अपनाघर में उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की सेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं है। समाज ऐसी व्यवस्था करे कि कोई अनाथ न रहे।

बुधवार को शुकतीर्थ में परिवार के साथ पहुंचीं जशोदाबेन ने सर्वप्रथम हनुमतधाम में विशालकाय हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कीं। महामंडलेश्वर स्वामी केश्वानंद महाराज से आध्यात्मिक तीर्थ नगरी के बारे में जानकारी ली। केश्वानंद महाराज ने भगवान की प्रतिमा, भोग प्रसाद देकर सम्मानित किया। इसके बाद, जशोदाबेन ने कारगिल शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। मां गंगा को अर्घ्य दिया और गंगा मंदिर में आरती की। यहां से शुकदेव आश्रम पहुंचीं, जहां पर शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा की। वट वृक्ष में निकली भगवान गणेश की प्रतिमूर्ति को देखा। शुकदेव मंदिर में दीप प्रज्वलित कर सप्त ऋषि श्रीकृष्ण भगवान के मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने जशोदाबेन को ग्रंथ भेंटकर करते हुए पटका पहनाकर, शाल, साड़ी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed