{"_id":"6384f0d3f8603211af66f80e","slug":"shri-ram-college-defeated-sd-in-league-match-muzaffarnagar-news-mrt615596968","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लीग मैच में श्रीराम कॉलेज ने एसडी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लीग मैच में श्रीराम कॉलेज ने एसडी को हराया
विज्ञापन
- मां शाकंभरी विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लीग मैच में श्रीराम कॉलेज ने एसडी कॉलेज की टीम को हराकर जीत हासिल की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक उमेश मलिक ने फीता काटकर किया। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स काउंसलिंग के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार मलिक ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आवाहन किया। प्रतियोगिता में चौधरी छोटू राम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर (मेजबान), वीवी कॉलेज शामली, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर, सोमदत्त शर्मा पीजी कॉलेज तिलहरी सहारनपुर, एसडी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन सहारनपुर, श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर, इंद्रप्रस्थ कॉलेज सहारनपुर, बीएसपी राजकीय महाविद्यालय शामली, आरके पीजी कॉलेज शामली की टीम प्रतिभाग कर रही है। श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर अपने पूल के सभी मैच जीत कर लीग में स्थान बना चुका है। लीग में अन्य तीन टीमें चौधरी छोटूराम कॉलेज मुजफ्फरनगर, एसडी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर तथा वीएसपी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कैराना शामली पहुंची हैं।
सोमवार को खेले गए मैचों में सोमदत्त शर्मा पीजी कॉलेज तल्हेडी को 30 अंकों से हराकर बीएसपी कॉलेज कैराना विजय हुआ। गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन ने वीवी कॉलेज शामली को 16 के मुकाबले 47 अंकर से हराया। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर 53 ने गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन सहारनपुर 40 को हराया। चौधरी छोटू राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर 39 ने जेवी जैन 25 को हराया। आरके कॉलेज शामली ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज 22 को हराया। लीग मैच एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर व श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद श्रीराम कॉलेज ने विजय प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुण कुमार और डॉ केपी सिंह ने किया।