फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Female students depicted the evolution of economic ideas on posters.

Muzaffarnagar News: छात्राओं ने पोस्टर पर उकेरे आर्थिक विचारों का विकास

Tue, 15 Sep 2026 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Female students depicted the evolution of economic ideas on posters.
संत जोसफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। संत जोसफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से मंगलवार को आर्थिक विचारों का इतिहास विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने प्रमुख अर्थशास्त्रियों, आर्थिक विचारों के विकास और विभिन्न सिद्धांतों को पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।
अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विदुषी त्यागी के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में आशिफा, सानिया, तबस्सुम, पूजा, पूर्णिमा, राधिका, रितिका, ज्योति, शीतल, निशा, वशु, अंजली और मुख समेत अन्य छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक ढंग से पोस्टरों पर उकेरा। प्रतियोगिता में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुषमा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने पोस्टरों का विषय-वस्तु, रचनात्मकता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन करते हुए छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्राओं को विषय को गहराई से समझने और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में आर्थिक विचारों के इतिहास के प्रति रुचि विकसित करने के साथ उनकी सृजनात्मक और विश्लेषणात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना है। म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed