फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Ram broke Lord Shiva's bow

श्रीराम ने तोड़ा भगवान शिव का धनुष

Tue, 27 Sep 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram broke Lord Shiva's bow
जानसठ में सीता स्वयंवर और लक्ष्मण परशुराम संवाद करते कलाकार। - फोटो : KHATAULI
श्रीराम ने तोड़ा भगवान शिव का धनुष
विज्ञापन

जानसठ। प्राचीन रामलीला समिति की ओर से श्री रामलीला मंचन के दौरान रविवार रात सीता स्वयंवर व लक्ष्मण-भगवान परशुराम संवाद का मंचन किया गया।
महंत रतन सिंह राजपूत ने बताया कि मंचन के दौरान जनकपुर के राजा जनक सीता स्वयंवर की घोषणा करते हैं और राजकुमारों का दरबार पहुंचना शुरू होता है। स्वयंवर में आए सभी राजकुमार भगवान शंकर के धनुष को उठाने का प्रयास करते हैं, लेकिन विफल रहते हैं। इसके बाद श्रीराम महर्षि विश्वामिश्र की आज्ञा पाकर उठते हैं और शिव धनुष को एक ही पल में उठाकर तोड़ देते हैं। इसके बाद श्रीराम व सीता का विवाह संपन्न होता है। धनुष टूटते ही लीला के मंच पर भगवान परशुराम का आगमन होता है और वे क्रोधित होकर धनुष किसके द्वारा तोड़ा गया पूछते हैं। इसके बाद लक्ष्मण व परशुराम की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष निशांत कांबोज, सोनी कुमार गुर्जर, रामअवतार दीक्षित, अशोक राजपूत, उमाशंकर शर्मा, अमित शर्मा, शालू वालिया, विकास धनगर, सुमित सैनी, अनिल, यशदीप शर्मा, प्रदीप राणा, यशदीप शर्मा, कैलाश सैनी, प्रमोद, डॉक्टर प्रदीप, अमरजीत सैनी, ज्ञानचंद सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed