फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Hari Satsang Seva Samiti Muzaffarnagar

भागवत का श्रवण करने से होता है मानव का उद्घार: अरविंद

Wed, 18 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shri Hari Satsang Seva Samiti Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। श्री हरि सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में महावीर चौक के निकट एक बैंक्वेट हाल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

दीप प्रज्वलन नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की पत्नी अनु अग्रवाल ने किया। पूर्व विधायक अशोक कंसल ने अरविंद जी महाराज एवं हनुमत धाम शुक्रताल के ब्रह्मचारी केशवानंद महाराज एवं दंडी स्वामी गीतानंद महाराज को सम्मानित किया। ब्रह्मचारी केशवानंद महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया। कहा कि देव लोक से देवता भी भागवत कथा का श्रवण करने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। उन्होंने कहा कि शब्द रूपी रस हमारे कानों से होता हुआ हृदय तक पहुंचता है। इसलिए लगातार भजन व सत्संग करते रहना चाहिए। व्यासपीठ पर विराजमान अरविंद जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से ही मानव का कल्याण एवं उद्धार संभव है। इससे पूर्व पंचशील कॉलोनी के मंदिर से सरिता अग्रवाल के साथ महिलाओं ने कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। मुख्य यजमान अरविंद बंसल, सतीश सर्राफ, विकास गर्ग ने महाराज का स्वागत किया। बाल किरण, जनार्दन शर्मा, संतोष शर्मा, सरोज शर्मा, कन्हैया लाल, सुभाष मित्तल, प्रदीप मित्तल, अशोक गोयल, ब्रह्म प्रकाश मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed