फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shreeji's ride turned out with great fanfare

श्रीजी की सवारी बड़ी धूमधाम से निकली

Wed, 05 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shreeji's ride turned out with great fanfare
रतनपुरी के श्री निजानंद आश्रम में श्रीजी की सवारी निकाली - फोटो : KHATAULI
श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी के 50वें स्वर्ण जयंती महोत्सव का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी के 50वें स्वर्ण जयंती महोत्सव के समापन पर श्रीजी की सवारी बड़ी धूमधाम से निकाली गई। इसमें सभी सुंदरसाथ नाचते गाते भक्ति में झूमते हुए श्रीजी को रिझाते हुए चले। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र पाल रसवंत ने बताया कि परमहंस महाराज श्री रामरतन दास जी की 58वीं पुण्य स्मृति में आयोजित 50वें स्वर्ण जयंती महोत्सव का शुभारंभ 27 सितंबर को श्री कुलजम स्वरूप के 108 अखंड परायण पाठों के साथ हुआ था। इसका समापन रविवार को हुआ। इसके बाद सद्गुरु महाराज रामरतन दास और जागनी रतन सरकार श्री महाराज की पुण्य स्मृति में दो अखंड पाठ रखे गए। इनका समाप्ति पूजन मंगलवार को हुआ। आश्रम के मुख्य धर्म उपदेशक विंध्याचल जी महाराज, विजय जी आहूजा, लता बहन लखनऊ, सुदीप महाराज और पांच पद्मावती पुरी धाम पन्ना जी से पधारे देवकरण गांधी आदि ने प्रवचन एवं श्रीजी साहेब जी की मेहर बरसाई। केंद्रीय राज्यमंत्री डाक्टर संजीव बालियान और जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर वीरपाल निर्वाल स्वर्ण जयंती समारोह के समापन समारोह में उपस्थित हुए। उन्होंने श्रीजी की मंगल आरती की और महाप्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

समापन पर सर्वप्रथम श्रीजी की मंगल आरती की गई। मुख्य धर्म उपदेशक विंध्याचल जी महाराज ने तारतम दीक्षा दी। इसके बाद श्रीजी की सवारी निकाली गई। इसमें सभी सुंदरसाथ नाचते गाते भक्ति में झूमते हुए श्रीजी को रिझाते हुए चले। तत्पश्चात विभिन्न शहरों से आए सुंदरसाथ के प्रतिनिधियों ने निजानंद संप्रदाय का ध्वजारोहण किया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में सभी सुंदरसाथ अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए। इस अवसर पर श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र पाल रसवंत अमृतसर, उपाध्यक्ष नरेंद्र ग्रोवर अबोहर, महासचिव कुलदीप भगत जालंधर, महाप्रबंधक चरण सिंह शर्मा, प्रबंधक डॉ. चतरसैन छाबड़ा, कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा जयपुर, वीपी सैनी लखनऊ, रेखा बहन जी न्यूजर्सी अमेरिका, जयेश भाई पटेल अमेरिका, नीरू भाई कनाडा, पन्ना मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश पटेल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed