फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shranarvi got third place in gymnastics

श्राणर्वी ने जिमनास्टिक में पाया तीसरा स्थान

Thu, 21 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shranarvi got third place in gymnastics
डीएस पब्लिक स्कूल में सम्मानित खिलाडी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्राणर्वी ने जिमनास्टिक में पाया तीसरा स्थान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रावर्णी शर्मा ने प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई नेशनल जिमनास्टिक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करके स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय आने पर छात्रा का स्वागत किया गया।

प्रधानाचार्या संतोष जैन एवं एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने श्रावर्णी शर्मा को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या ने बताया कि श्रावर्णी ने सीबीएसई की नेशनल जिमनास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए वोल्टिंग टेबल स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज में सात से 14 नवंबर तक हुआ। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से सीबीएसई विद्यालयों के जिमनास्टिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता को छह सब डिवीजन में बांटा गया था। छात्रा ने इस प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में भाग लेते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया एवं जनपद एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा ने बताया कि उसका अगला उद्देश्य अंतरबोर्ड नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतना है। वह जिमनास्टिक में देश के लिए मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करना चाहती है। इस अवसर पर एसडी पब्लिक स्कूल में वॉलीबाल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली वॉलीबाल टीम के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed