{"_id":"666cbb41023f86d96d09a414","slug":"showed-enthusiasm-110-great-donors-donated-blood-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-124202-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दिखाया उत्साह, 110 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दिखाया उत्साह, 110 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविरों में 110 लोगों ने रक्तदान किया जबकि 145 लोगों ने पंजीकरण कराया था।
श्रीराम कॉलेज में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, मेरा वजूद फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने किया। संस्था चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्या प्रेरणा मित्तल, एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह और एएसपी व्योम बिंदल ने प्रमाणपत्र वितरित किए।
नगर पंचायत कार्यालय पुरकाजी में चेयरमैन जहीर फारूकी, समाजसेवी डाॅ. अमन गुप्ता और वंश अग्रवाल के सहयोग से शिविर में व्यापारियों, कर्मचारियों और मेडिकल स्टोर संचालकों 25 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में डॉ अखिल सैनी, नितिन कुमार, अनुज कुमार, रजत कुमार, वंश अग्रवाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली पर प्रभारी डॉ. अजय प्रताप शाही ने शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र बांटे गए। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में लोग रक्तदान करने के लिए पहुंचे।अलकनंदा चैरिटेबल ब्लड सेंटर के प्रभारी डॉ. आलोक कुमार और रुड़की ब्लड बैंक की सहयोग रहा। दरोगा संजय गिरि ने 16वीं बार रक्तदान किया।