फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Show awareness, fill SIR on time: Anil Kumar

दिखाइए जागरूकता, समय से भरिए एसआईआर : अनिल कुमार

Wed, 26 Nov 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Show awareness, fill SIR on time: Anil Kumar
छपार। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि सभी मतदाता समय से अपना मतदाता फार्म भरकर वोट बनवाने का कार्य करें। बेहद पारदर्शी अभियान है। मतदाताओं को उनका अधिकार मिलेगा।
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे के बिजोपुरा चौराहे पर स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मतदाता फार्म भरकर अपने बीएलओ को सौंप दें। अगर किसी को बीएलओ से परेशानी है तो इसकी जानकारी अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर देखें कि लोग एसआईआर भर रहे हैं या नहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, अरुण त्यागी, रजत चौधरी, अमित चौधरी, अक्षय पुंडीर, अनिल त्यागी, जोगेंद्र गुर्जर, अनिल गुर्जर, प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट में ली जानकारी, बुढ़ाना में निरीक्षण
बुढ़ाना। सहारनपुर के मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार और डीएम उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट में अभियान की जानकारी ली, इसके बाद बुढ़ाना पहुंचे। वाल्मीकि मंदिर के बूथ पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बीएलओ को समय पर एसआईआर प्रक्रिया पूरी कर फॉर्म सबमिट करने के निर्देश दिए। एसडीएम अपूर्वा यादव, तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर में एसआईआर डाटा फीडिंग में जुटे छात्र और कर्मचारी

मुजफ्फरनगर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में जहां शिक्षक घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी जुटा रहे हैं, वहीं आईटीआई के छात्र और कर्मचारी बीएलओ एप के माध्यम से डाटा फीडिंग का काम करने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस के अवकाश के दिन बीएसए कार्यालय पर छात्रों और कर्मचारियों ने डाटा फीडिंग कार्य में सहयोग किया। एसडीएम राहुल भट्ट की निगरानी में प्रपत्रों को ऑनलाइन भरने का काम शुरू किया गया। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर सभी विभाग अपना सहयोग कर रहे हैं। उधर, जानसठ में एसडीएम राजकुमार भारती ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर सुपरवाइजरों और बीएलओ की बैठक की।
गलत जानकारी देने पर हो सकती है कैद
मुजफ्फरनगर। जिले की छह विधानसभाओं में 21.12 लाख मतदाताओं का एसआईआर किया जाना है। बीएलओ लोगों को वितरित किए गए गणना प्रपत्र वापस ले रहे हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि तहसील स्तर पर हाई स्पीड इंटरनेट भी उपलब्ध कराया गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नियमों के तहत प्रपत्र में गलत जानकारी देने अथवा अलग-अलग स्थानों से दो गणना फार्म भरने पर एक साल की कैद हो सकती है।

----
खतौली आगे, बीएलओ और सुपरवाइजर सम्मानित
मुजफ्फरनगर। एसआईआर के कार्य में खतौली आगे चल रहा है। बीएलओ बिजेंद्र कांत, मनोज रानी और सुपरवाइजर चंद्रकांत सहगल ने अपने-अपने क्षेत्र का कार्य शत प्रतिशत पूरा कर लिया। डीएम उमेश मिश्रा ने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया है। मंडलायुक्त डॉ.रूपेश कुमार और डीएम उमेश मिश्रा ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को एसआईआर की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक केवल 22.05 प्रतिशत मतदाताओं के एसआईआर फार्म पोर्टल पर अपलोड हो पाए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों की ड्यूटी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के तौर पर लगाई गई है। जनपद में 21.12 लाख मतदाताओं का एसआईआर होना है। इसके लिए 1982 बूथों को आधार मानकर काम चल रहा है। इतने ही बीएलओ लगाए गए हैं। निगरानी की जिम्मेदारी जिला स्तरीय और तहसील स्तरीय अधिकारियों को दी गई है। अभी तक केवल 465771 मतदाताओं के एसआईआर फार्म संबंधित पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed