फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shops closed, effigy of chairperson burnt

दुकानें रखीं बंद, चेयरपर्सन का पुतला फूंका

Sun, 26 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shops closed, effigy of chairperson burnt
नगर पालिका परिसर में पालिका चेयरपर्सन का पूतला जलाते दुकानदार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्रीमियम एवं किराया बढ़ोतरी के प्रकरण में नगर पालिका के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर पालिका में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए चेयरपर्सन का पुतला फूंका। दोपहर में पहुंचे एडीएम के आश्वासन पर दुकानें खोली गईं।
विज्ञापन

नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन दुकानों की प्रीमियम एवं किराया वृद्धि को लेकर आंदोलन कर रही है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार सुबह से ही नगर पालिका की 509 दुकानें बंद रहीं। दुकानदारों ने पालिका परिसर में धरना दिया। उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि दुकानदार किसी का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि उन्हें अपनी समस्या का समाधान चाहिए। उन्होंने मंडलायुक्त के निर्देशों का पालन करने की मांग की। इसके बाद उन्होंने टाउन हाल स्थित पार्किंग स्थल में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का पुतला जलाया। करीब 12 बजे धरने पर पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने व्यापारियों से आत्मदाह नहीं करने का अनुरोध किया तथा उनकी समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि 30 जनवरी तक उनकी समस्या का समाधान न हुआ तो 31 जनवरी को आत्मदाह किया जाएगा। दोपहर एक बजे से दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल लीं। धरने पर भानू प्रताप, वीरेंद्र अरोरा, रामप्रकाश साहनी, किरणलाल नागर, राजेंद्र अरोरा, विजय मदान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

--------------------------------------
सफाई कर्मचारी संघ ने किया विरोध
नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री मदनलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों के धरने का विरोध किया। कहा कि व्यापारी यदि नगर पालिका को राजस्व देंगे तो नगर पालिका का विकास होगा और पालिका कर्मियों का भी लाभ होगा। इस पर दुकानदारों ने कहा कि वे जायजा किराया एवं प्रीमियम देने को तैयार हैं। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश ऊटवाल व अन्य सफाईकर्मी भी वहां मौजूद रहे। बाद में वे धरना स्थल से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अपनी बात कहकर चली गई पालिका अध्यक्ष
पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल सुबह दुकानदारों के धरने पर पहुंची। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में उन्होंने कमेटी गठित कर दी है। कमेटी दस दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही दुकानदारों से पुख्ता वार्ता की जाएगी। इसके बाद चेयरपर्सन वहां से चली गई। दुकानदारों ने चेयरपर्सन पर उनकी बात नहीं सुनने का आरोप लगाया।

-----------------
पालिकाध्यक्ष के आवास पर तैनात रही पुलिस
दुकानदारों की आत्मदाह की घोषणा को देखते हुए नई मंडी में मीका विहार स्थित पालिका अध्यक्ष के आवास पर पुलिस बल तैनात रहा। एक दिन पहले ही चेयरपर्सन ने एसएसपी को पत्र लिख पुलिस तैनात करने की मांग की थी। उधर, नगर पालिका में भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed