फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shopkeeper swindled out of 2,800 on the pretext of getting him a refrigerator.

Muzaffarnagar News: फ्रिज दिलाने का झांसा देकर दुकानदार से 2800 रुपये ठगे

Sat, 22 Aug 2026 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper swindled out of 2,800 on the pretext of getting him a refrigerator.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। एक व्यक्ति ने फ्रिज दिलाने का झांसा देकर दुकानदार से दो हजार 800 रुपये की ठगी कर ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
आर्यपुरी शेखपुरा निवासी सुनील उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने फलावदा मार्ग पर परचून की दुकान कर रखी है। चार दिन पूर्व 18 अगस्त को एक व्यक्ति विक्की लेकर उसकी दुकान पर आया तथा उसने खुद को डेयरी मिल्क कंपनी का एजेंट बताते हुए अपना नाम दीपक शर्मा निवासी मोहल्ला शिवपुरी खतौली बताया।
विज्ञापन

उसने दुकानदार को चॉकलेट रखने वाला फ्रिज दिलाने का झांसा देकर सिक्योरिटी के रूप में उससे दो हजार 800 रुपये ले लिए। कई दिन बाद दुकानदार ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद दुकानदार को ठगी का एहसास हुआ। उसने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी दिनेश बघेल ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पता चला कि ठग ने पांच अप्रैल को कैलावड़ा कलां कांटे पर दुकान करने वाले छछरपुर निवासी सुनील सैनी से भी इसी प्रकार ढाई हजार रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed