{"_id":"5d1e4f978ebc3e3c823c2040","slug":"shooter-rohit-ferrari-kand-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt431616995","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह पूर्व भी रची गई थी रोहित के फरार होने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह पूर्व भी रची गई थी रोहित के फरार होने की साजिश
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: रोहित फरारी कांड: जानसठ क्षेत्र में सालारपुर के पास स्थित पंजाबी शुद्ध वैष्णो ढाबा, ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच माह पूर्व भी रची गई थी रोहित के फरार होने की साजिश
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। सुपारी किलर रोहित की फरारी की साजिश करीब पांच माह पूर्व भी रची गई थी। उस समय कोर्ट में पेशी के बाद मिर्जापुर लौटते हुए रोहित मिर्जापुर के पुलिसकर्मियों के साथ हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में रुक गया था। तत्कालीन इंस्पेक्टर मंसूरपुर ने जानकारी मिलने पर होटल में पहुंचकर रोहित व मिर्जापुर पुलिस को वहां से भेज दिया था।
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जौहरा निवासी सुपारी किलर रोहित पिछले काफी समय से जिला कारागार में बंद था, जिसे बाद में पहले फैजाबाद और फिर मिर्जापुर स्थानांतरित कर दिया गया था। रोहित को अब मिर्जापुर से ही कोर्ट में पेशी पर लाया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक करीब पांच माह पूर्व भी रोहित ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर अभिरक्षा से फरार होने की साजिश रची थी। इसके तहत रोहित कोर्ट में पेशी के बाद मिर्जापुर पुलिस के साथ हाईवे से होकर लौटते समय मंसूरपुर क्षेत्र में स्थित एक होटल में जा रुका था। इसकी सूचना जैसे ही तत्कालीन एसएचओ इंस्पेक्टर केपीएस चाहल को मिली, वे तत्काल टीम के साथ उक्त होटल में जा पहुंचे और वहां मौजूद रोहित व मिर्जापुर पुलिस को तत्काल वहां से चलता कर दिया था। माना जा रहा है कि यदि मंसूरपुर थाना पुलिस उस समय सचेत नहीं होती तो जानसठ के सालारपुर में हुई फरारी की घटना पांच माह पूर्व ही मंसूरपुर क्षेत्र में घटित हो गई होती।
मंसूरपुर में नहीं ठहरने के चलते चुना गया था मीरापुर मार्ग
मुजफ्फरनगर। करीब पांच माह पूर्व मिर्जापुर लौटते समय हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र के होटल से भगाए जाने के बाद ही रोहित ने रणनीति को बदल दिया था। सूत्रों के अनुसार हाईवे पर पुलिस पेट्रोलिंग, कई जगह पुलिस चेकिंग और वाहनों की लगातार आवाजाही के चलते ही रोहित ने फरारी का प्लान बदलकर हाईवे के बजाय मीरापुर-जानसठ मार्ग पर केंद्रित कर दिया। इसके बाद से ही मिर्जापुर से पेशी पर आते-जाते समय रोहित द्वारा पुलिसकर्मियों को विश्वास में लेकर करीब सौ किलोमीटर दूरी कम होने का झांसा देकर पानीपत-खटीमा राजमार्ग का इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया था। मंसूरपुर क्षेत्र में प्लान कामयाब नहीं होने के पांच माह बाद आखिरकार मंगलवार को रोहित ने जानसठ के पास सालारपुर स्थित होटल से पुलिस अभिरक्षा से फरार होने में कामयाबी हासिल कर ही ली।