फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shobha Yatra expired on Dr. Ambedkar Jayanti

मुजफ्फरनगर में डॉ. आंबेडकर जयंती पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा

Sun, 14 Apr 2019 11:57 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 14 Apr 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shobha Yatra expired on Dr. Ambedkar Jayanti
डॉ. आंबेडकर की शोभायात्रा में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का जन्मदिवस जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। आर्यपुरी, धर्मपुरी, साकेत, रैदासपुरी, कृष्णापुरी आदि मोहल्लों से शोभायात्रा निकाली गईं। ये शोभायात्राएं टाउन हाल में एकत्र होकर यहां से शहर में विभिन्न स्थानों पर चक्रमण किया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर कल्याणकारी आंबेडकर समिति के पदाधिकारियों ने कचहरी के पश्चिमी द्वार पर स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने  देश की एकता, अखंडता तथा रक्षा पर बल दिया। पूर्व विधायक महावीर सिंह आजाद ने कहा कि समाज बाबा साहब का ऋणी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने समाज से अंधकार को निकालकर एक नई रोशनी दी। कार्यक्रम में समाज में जन्में महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में अशोक प्रधान, नरेंद्र जयंत, बिजेंद्र, दलेल सिंह, सुरेश पाल, बाबू सिंह बौद्ध आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता समिति के संस्थापक महावीर सिंह आजाद ने तथा संचालन महासचिव भंवर सिंह तेजियान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहीद उधम सिंह सेना ने जिला कारागार में गोष्ठी का आयोजन किया। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास मेडियन ने बहुजन समाज से डा. आंबेडकर के सपनों को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संविधान को मिटाने पर आमादा हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। डा. चंद्रगुप्त, जयद्रथ प्रधान, रामशरण, उपकार बावरा, अर्जुन सिंह, संजय सिंह, गोपालदास, सोहांग दास आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व, आर्यपुरी स्थित रविदास मंदिर में आयोजित विचार गोष्ठी में बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया गया। यहां से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा टाउन हाल, खालापार, मोहल्ला आबकारी, जीटी रोड होते हुए कचहरी रोड स्थित डा. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा में डा. आंबेडकर के जीवन से जुड़ी झांकियों के साथ ही देशभक्ति की झांकियां शामिल रहीं।

कार्यक्रम में मुकेश तेजियान, प्रदीप मौर्या, राजबल राणा, प्रज्ञावीर, रोक्षी, नितिन तेजियान, सौरभ तेजियान, सागर कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक, रोहित, गोपी, विपुल, सन्नी, ब्रिजेश कुमार, उषा, शुभम, विकास, सन्नी आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा नगर के विभिन्न मोहल्लों से शोभायात्राएं चलकर टाउन हाल पहुंची और यहां से संयुक्त रूप से आगे बढ़ीं। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में डा. आंबेडकर के जीवन आदर्शों को दर्शाया गया।  


उधर, आंबेडकर युवा मंच के तत्वावधान में शाकुंतलम में आयोजित विचार गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने डा. आंबेडकर के मूलमंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो पर चलने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संघर्षों की बदौलत ही अनुसूचित जाति समाज उन्नति की ओर अग्रसर है। विचार गोष्ठी में अनिल पिपिल, प्रवेश कुमार  एडवोकेट, राजेश मौर्य, डा. विनोद कुमार, रामकुमार एडवोकेट, मुकेश व प्रभात, सत्यपाल एडवोकेट, नरेंद्र भुर्जी, कुंवरपाल, लोकेश एडवोकेट, इंद्रपाल, सीताराम, दीपक, विपिन बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed