फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SHO removed as Muzaffarnagar woman kills herself alleging police inaction over obscene video

मुजफ्फरनगर: पुलिस कार्यप्रणाली से हार गई विवाहिता, इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Tue, 31 Aug 2021 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 31 Aug 2021 03:45 PM IST
सार

दरअसल, 20 अगस्त को महिला के अश्लील फोटो वायरल किए गए थे। महिला थाने और साइबर सेल के चक्कर काटती रही। इसके बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जहां रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
SHO removed as Muzaffarnagar woman kills herself alleging police inaction over obscene video
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के भोपा थानाक्षेत्र में पुलिस की संवेदनहीन कार्यप्रणाली एक महिला को न्याय का भरोसा नहीं दे पाई और व्यवस्था से हार मान महिला ने जान दे दी। महिला द्वारा आत्महत्या के बाद इस मामले में इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी पर गाज गिर गई है। एसएसपी अभिषेक यादव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं भोपा थाने की कमान अब इंस्पेक्टर बाबू अत्री को सौंपी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। यह रिपोर्ट भी पीड़िता के तहरीर देने के तीन बाद दर्ज की गई। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी भी महिला को नहीं थी। बेटा दिलाने के संबंध में करीब डेढ़ माह पहले उसने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस उसे कोर्ट जाने की सलाह देती रही। 
विज्ञापन


दरअसल, 20 अगस्त को महिला के अश्लील फोटो वायरल किए गए थे। महिला थाने और साइबर सेल के चक्कर काटती रही। 24 अगस्त को उससे तहरीर ली गई और 27 अगस्त की रात में रिपोर्ट दर्ज की गई। परिजनों का कहना है कि महिला ने आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी, उसे भी पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। महिला ने शनिवार दोपहर जहर खाया, परिजन उसे लेकर पहले सीएचसी भोपा पर पहुंचे, वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।  


सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि पहले महिला अपने बेटे को दिलाने की मांग कर रही थी, लेकिन इसके लिए उसे कोर्ट जाने के लिए कहा गया था। अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले मेंमुकदमा दर्ज कर लिया गया था, लेकिन इसी बीच महिला ने मौत को गले लगा लिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है, बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed