{"_id":"597103014f1c1b3b488b456a","slug":"shivratri-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि आज, मंदिरों में जलाभिषेक की तैयारियां पूर्ण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि आज, मंदिरों में जलाभिषेक की तैयारियां पूर्ण
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
रंगीन रोशनी में सजाया गया मुजफ्फरनगर का शिव चौक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण मास का शिवरात्रि पर्व शुक्रवार यानि आज मनाया जाएगा। शिवरात्रि के लिए शहर और देहात के सभी शिवालय, देवालय और मंदिरों को भव्य रोशनी से सजाया गया है। मंदिरों में जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, प्रशासन ने मंदिरों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया है। शिव चौक पर रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शहर में श्रद्धालु सबसे अधिक शिवमूर्ति पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं। शिवरात्रि पर्व पर शिवचौक को भव्य रूप से सजाया गया है। रंजीन रोशनी में नहाया शिव चौक श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। भगवान शिव की मूर्ति का भी भव्य श्रृंगार किया गया है। यहां पर जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा शहर और देहात के सभी शिवालयों, देवालयों और मंदिरों में भी जलाभिषेक की तैयारी पूरी कर ली गई थी।
देहात में संभलेहड़ा और फिरोजपुर में कांवड़ मेले शुरू हो गए। यहां पर भी हजारों की संख्या में शिव भक्त भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। इनके अलावा जानसठ के प्राचीन महादेव मंदिर, खतौली के मराठा कालीन झारखंड शिवालय, नागेश्वर मंदिर, थानेश्वर मंदिर, ताराचंद शिवालय में भी भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। शहर में भैरोंवाला मंदिर, नदी रोड मंदिर, सुभाषनगर शिव मंदिर, नईमंडी शिवालय, उत्तरी सिविल लाइन शिव मंदिर, नवीन मंडी मंदिर, केवलपुरी शिव मंदिर आदि मंदिरों में भी जलाभिषेक होगा। उधर, एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी मंदिरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जलाभिषेक के लिए सजाए गए शिवालय
चरथावल। हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्रामीण अंचलों को जाने वाले कांवड़िय़ों की सेवार्थ क्षेत्र के लोग सड़कों पर पलक पांवड़े बिछाते नजर आए। कांवड़ियों ने डीजे पर जमकर डांस किया। चरथावल क्षेत्र की सड़कों पर पैदल और डाक कांवड़ियों की धूम रही। शिवरात्रि के लिए जलाभिषेक करने वाले शिव मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया है।
श्रावण शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर महादेव मंदिर में सैकड़ों कांवड़िया रंग-बिरंगी कांवड़ लेकर पहुंचे। डीजे पर बज रहे भजनों पर कांवडिय़ों ने जमकर नृत्य किया। कमेटी की ओर से स्वयंसेवक भोलों की सेवा में जुटे रहे। संयोजक आदेश गर्ग, सुभाष त्यागी, रामानंद त्यागी, संदीप त्यागी, कोमल सिंघल, मोहित गर्ग, श्याम सिंह कश्यप का सहयोग रहा। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने महादेव मंदिर के अलावा मुख्य मार्ग पर स्थित शिवालयों पर सुरक्षा के मद्देनजर भ्रमण किया।
शाम के वक्त महादेव मंदिर के सामने युवाओं ने स्टाल लगाकर कांवड़ियों को चाट और केसर का दूध वितरित किया। इस मौके पर राजा, पिंकू कुमार, सुरेंद्र कुमार, विक्की, राजू, हनी सिंघल का सहयोग रहा। हरिद्वार से चरथावल, बिरालसी, कादरगढ़ मार्ग से शामली के हजारों कांवड़िय़ों का सैलाब महादेव मंदिर से होकर गुजर रहा है। मुख्य मार्ग पर स्थित गांव बधाई कलां, अकबरगढ़, बिरालसी समेत दर्जनों स्थानों पर शिविर लगाकर ग्रामीण शिवभक्तों की सेवा में जुटे रहे। शामली और हरियाणा की तरफ जाने वाले डाक कांवड़ियों की धूम रही। शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए महादेव मंदिर, शिवमूर्ति, अलखपुरी शिव मंदिर, बिरालसी, ज्ञाना माजरा समेत कई मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया है।