{"_id":"5e16261f8ebc3e8790407c04","slug":"shiver-left-by-rain-and-strong-wind-muzaffarnagar-news-mrt462808238","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और सर्दी से जनजीवन ठप्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और सर्दी से जनजीवन ठप्प
विज्ञापन
रात्रि में झमाझम बारिश में पन्नी ओढकर सड़क पार करता युवक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बरसात और तेज हवा से छूटी कंपकंपी
मुजफ्फरनगर। तीन दिन से हो रही वर्षा से यहां ठंडक लगातार बनी है। दिन भर रुक रुककर और शाम को हुई झमाझम बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बाजारों और यातायात पर भी प्रभाव पड़ा। ठंडी हवाओं के चलने से हांड़ कंपा देने वाली ठंड रही। न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा और दिन में बारिश आठ मिलीमीटर रिकार्ड हुई। शहर की सड़कों पर कीचड़ बनी रही। सड़क पर पैदल चलना भी दुश्वार रहा।
बारिश के चलते जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। तीन दिन से मौसम खराब होने से आम आदमी सीधे प्रभावित हो रहा है। बारिश रात भर होती रही, दिन में भी रुक रुककर बारिश होने और शाम पांच बजे तेज वर्षा ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। बारिश से लोग दिन भर अपने घरों में ही दुबके रहे। खासकर बच्चों और बूढ़ों का अधिक ख्याल रखा गया। बारिश और ठंड के चलते बाजार और यातायात व्यवस्था पर सीधे प्रभाव पड़ा। सुबह एसडी मार्केट, भगत सिंह रोड, झांसी रानी, रुड़की रोड, नई मंडी के बाजार देर से खुले और शाम को जल्द बंद हो गए।
यात्री कम, रोडवेज को तीन लाख का नुकसान
मुजफ्फरनगर। बुधवार को हुई बारिश के कारण रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ नजर नहीं आई। रोडवेज के स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि बरसात के कारण कम लोग ही यात्रा कर रहे है, खास कर देहात से यात्री कम आ रहे है, जिस कारण डिपो की आय करीब तीन लाख रुपये तक प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
कई मोहल्लों में कीचड़
मुजफ्फरनगर। बारिश का असर यहां जनता पर दोतरफा पड़ा। एक तो ठंड से लोग परेशान रहे, दूसरे सड़कों पर कीचड़ फैलने से पैदल चलना दुश्वार हो गया। रामपुरम में जल निगम द्वारा खोदी गई सड़क पर चारों तरफ कीचड़ फैली रही, जिस पर कार से भी निकलना मुश्किल हो गया। यहां के नागरिक परेशानी का सामना कर रहे है।
अधिकतम तापमान कम होने से हो रही ठिठुरन
मुजफ्फरनरगर। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गन्ना शोध संस्थान की मौसम वैधशाला के वैज्ञानिक पान सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश में अधिकतम तापमान कम होने से ठिठुरन बढ़ रही है।
गेहूं की फसल होगी प्रभावित
मुजफ्फरनगर। उपनिदेशक कृषि जसवीर सिंह तेवतिया का कहना है कि लगातार बारिश से गेहूं की बुवाई प्रभावित हो गई है। जिन किसानों ने आठ-दस दिन पहले गेहूं की बुवाई की है, उन्हें भी बारिश से नुकसान होगा। गेहूं में पहला पानी 20-25 दिन के बाद लगाया जाता है। जिन्होंने 20 दिन से पहले गेहूं बो दिए थे उन किसानों को लाभ होगा। सब्जी और फूलों की फसल इससे प्रभावित होगी। गन्ने के लिए बारिश अच्छी है। सरसों की फसल के लिए भी नुकसानदायक है। यदि तेज हवा चली तो गन्ने की फसल गिरने नुकसान होगा।
सर्दी में रखें स्वास्थ्य का ध्यान
मुजफ्फरनगर। शहर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर रविंद्र सिंह का कहना है कि सर्दी लगातार असर दिखा रही है। बरसात में भीगने से बचें, नहीं तो कोल्ड होगा। सर्दी की चपेट में आने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श ले। गर्म पानी का सेवन करें। गर्म कपड़े पहनकर घर से निकले। बच्चों और बुजुुर्गों की अधिक देखभाल की जरूरत है।
--------------
कक्षा आठ तक स्कूलों में 12 जनवरी तक अवकाश
मुजफ्फरनगर। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश और ठंड के चलते जिला प्रशासन ने 12 जनवरी तक कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सागरपति त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के आदेश पर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।