फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shivaji Maharaj was a great emperor, not Akbar: Dinesh Sharma

अकबर नहीं, शिवाजी महाराज थे महान सम्राट : दिनेश शर्मा

Sun, 15 Sep 2024 04:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Shivaji Maharaj was a great emperor, not Akbar: Dinesh Sharma
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति ने देश को अनेक बार खंड-खंड किया, लेकिन देश की संस्कृति सदैव जोड़ने वाली रही। देश की जितनी भी भाषाएं हैं, हिंदी उन सबकी बड़ी बहन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति को लागू करके आने वाली पीढी को यह बताने का मौका दिया हैं कि अकबर सम्राट नहीं था, शिवाजी महाराज महान सम्राट थे।
विज्ञापन

कसबे के बैंक्वेट हाॅल में आयोजित ओजस्वी शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री को पंडित दीपक कृष्णात्रेय ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक के पास वो शक्ति है, जो किसी के पास नहीं होती है। शिक्षक अपने ज्ञान से शिष्यों के जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर लेकर जाता है। जो शिष्य अपने गुरु और माता-पिता की आज्ञा का पालन करते हैं, वह जीवन में सदैव तरक्की करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में पाश्चात्य संस्कृति के जो भी लोग आए, उन्होंने हमेशा भारत को खंड-खंड करने का ही काम किया है। भारत की संस्कृति जन्मदिन पर केक काटने और मोमबत्ती बुझाने की नहीं दीपक जलाने और हवन यज्ञ करने की रही है। हम तो अलग-अलग बिखरी हुई बूंदी को जोड़कर एक लड्डू बनाने वाले हैं। हमारी संस्कृति सदैव जोड़ने वाली रही है। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पूर्व की सरकारों में नकल माफियाओं का बोलबाला हुआ करता था, लेकिन वर्तमान में अब कहीं नकल नहीं होती है।

अध्यक्षता कुंवर देवराज पंवार और संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया। एमएलसी वंदना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुनील भराला, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल, पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, लाला ब्रजभूषण अग्रवाल, मनीष चौहान, रमा नागर, मेजर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed