फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shiva Temple

शिवालयों की ओर बढ़ता जा रहा कांवड़ियों का रेला

Fri, 29 Jul 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 29 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shiva Temple
मुजफ्फरनगर के शिव चौक से होकर निकलती विशाल कांवड़। - फोटो : अमर उजाला
जिले में कावड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हाईवे, शहर के अलावा जिले में तमाम मार्गों पर कांवड़िए ही कांवड़िए दिखाई दे रहे हैं। पूरा हाईवे शिव भक्तों के हवाले है। अब पुरा महादेव के अलावा आसपास के शिवालयों पर जलाभिषेक करने वाले कांवड़िए लौटने लगे हैं। कावड़ियों  की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पूरी सख्ती अपना ली है। 
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा दूसरे चरण में पहुंच गई है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा के अधिकांश कांवड़िए जनपद से होकर गुजर चुके हैं। अब स्थानीय शिव भक्तों के लौटने का क्रम जारी है। जिले में पूरे हाईवे, शहर, जीटी रोड, शामली रोड, शाहपुर मार्ग, फुलत मार्ग, गंगनहर पटरी मार्ग पर शिव भक्तों का रेला बोल-बम-बम, हर-हर महादेव की गगनभेदी जयघोष के साथ गंतव्य की ओर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


इन मार्गों पर कावड़ियों की कतार टूटने का नाम नहीं ले रही है। कांवड़ यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग भी कांवड़ लेकर आ रहे हैं। भगवान आशुतोष के भक्त भोले बाबा की भक्ति में मस्त होकर नाचते गाते अनवरत बढ़ते जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा में विशाल रंगीन रोशनी से सजी कांवड़ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। इन कांवड़ों को देखने के लिए हाईवे और शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। स्थानीय कावड़ियों के आने के साथ ही पुलिस प्रशासन ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था में पूरी ताकत झोंक दी है।

इंद्रदेव हुए मेहरबान, उमस से मिली राहत
दो दिनों से इंद्रदेव भी शिव भक्तों पर मेहरबान हैं। बृहस्तिवार को भी मौसम सुहावना रहा। दुपहर से लेकर शाम तक लगातार बारिश की बौछार होती रही। ऐसे में शिव भक्त भोले नाथ की भक्ति में मस्त होकर नाचते गाते और शिव शंकर की जय-जयकार के जयघोष के साथ गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।


शिवचौक आकर्षण का केंद्र 
शहर का हृदय शिवचौक कांवड़ यात्रा में आकर्षण का केंद्र बना है। शहर में आने वाले तमाम कावड़िए भगवान शंकर की परिक्रमा करके आगे बढ़ रहे हैं। शिवमूर्ति को भव्य तरीके से सजाया गया है। साथ ही शिव चौक पर विशेष रंगीन रोशनी की सजावट की गई है, जो आकर्षण का केंद्र बनी है। यहां पर शिव भक्त कांवड़ियों को देखने वालों की अपार भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed