{"_id":"6819f0cfdf67ded4760f5d4b","slug":"shiv-sena-raised-slogans-against-iqra-hasan-police-snatched-the-effigy-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-145041-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शिव सेना ने की इकरा हसन के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस ने पुतला छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शिव सेना ने की इकरा हसन के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस ने पुतला छीना
विज्ञापन
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को आतंकी बताए जाने से शिव सेना कार्यकर्ता नाराज
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को आतंकी बताए जाने से नाराज शिव सेना कार्यकर्ताओं ने सपा की कैराना सांसद इकरा हसन का पुतला फूंकने की कोशिश की। शिव सेना कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ खींचतान हुई। पुलिस ने पुतला छीन लिया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सांसद के खिलाफ नारेबाजी की।
मंगलवार को शिव सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता पुरानी तहसील स्थित संपर्क कार्यालय पर इकट्ठा हुए। यहां से प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा और मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में सांसद इकरा हसन का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए शिव चौक पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकना चाहा, लेकिन पुलिस छीनकर ले गई।
शिवसेना के मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि देश भक्त व हिंदू वीरों को सपा सांसद ने भाकियू के मंच से आतंकवादी बताया है। वहीं एक अन्य नेता ने धमकी दी थी। पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को क्यों नहीं गिरफ्तार किया। देश विरोधी नेताओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, उन्हें पुतला फूंकने से रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
इस दौरान राजेश कश्यप, पुष्पेंद्र सैनी, गौतम कुमार, आशीष शर्मा, अमरीश त्यागी, लोकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
संयुक्त हिंदू मोर्चा ने की थी मुकदमा दर्ज कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। संयुक्त हिंदू मोर्चा के नेता मनोज सैनी ने पदाधिकारियों के साथ एसएसपी अभिषेक सिंह से मुलाकात की थी। सभी ने हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को आतंकी बताने वाली सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी।