फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shiv Sena and Kranti Sena workers burnt effigies of Uddhav and Raj Thackeray

Muzaffarnagar News: शिवसेना व क्रांति सेना केे कार्यकर्ताओं ने उद्धव व राज ठाकरे के फूंके पुतले

Wed, 09 Jul 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena and Kranti Sena workers burnt effigies of Uddhav and Raj Thackeray
-महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों के साथ मारपीट की घटना से हैं नाराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ता महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। मंगलवार को इसका विरोध जताते हुए शिवसेना, क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन किया। उद्धव व राज ठाकरे के पुतलों को जलाया।


शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, क्रांति सेना महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान व शिवसेना युवा जिला अध्यक्ष हेमंत शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता आनंद भवन शिव मंदिर पर एकत्र हुए। वहां से सभी कार्यकर्ताओं ने शिव चौक तक नारेबाजी करते हुए पैदल जुलूस निकाला।
विज्ञापन


शिव सेना के जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा व युवा जिला अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे को हिंदू विरोधी बताया। कहा कि दोनों ने सत्ता पाने की लालसा में हिंदी भाषियों और हिंदी भाषा के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। इस कृत्य से उनके साथ जुड़े लोगों का सर भी शर्म से झुक गया है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में इनसे जुड़े लोग शिवसेना का हिस्सा बनते जा रहे हैं। उन्होंने दोनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा, यदि कार्रवाई नहीं हुई तो इनकी हिंदू विरोधी और क्षेत्रवादी नीतियां देश की सुरक्षा व्यवस्था को खतरा में डाल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, उज्ज्वल पंडित, ललित रहेला, भुवन मिश्रा, योगेंद्र सैनी, बाबूराम, शैलेंद्र विश्वकर्मा आशीष मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed