फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shiv Gupta in 10th and Aditya Upadhyay topped in 12th

Muzaffarnagar News: दसवीं में शिव गुप्ता और 12वीं में आदित्य उपाध्याय ने किया टॉप

Mon, 15 May 2023 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Shiv Gupta in 10th and Aditya Upadhyay topped in 12th
सीआईएससीई ने रविवार को घोषित किए दसवीं और 12वीं के नतीजे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने रविवार को भारतीय सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) यादि दसवीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) यानि 12वीं के नतीजे घोषित किए। सीआईएससीई के जिले में एकमात्र स्कूल एसटी थामस स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। दसवीं में 97.2 प्रतिशत अंक के साथ शिव गुप्ता और 12वीं में 96.5 प्रतिशत अंक के साथ आदित्य उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एसटी थामस स्कूल के फादर मोसिस ने बताया कि दसवीं में 102 बच्चों ने परीक्षा दी। 90 प्रतिशत से अधिक 41 बच्चे रहे। 80 प्रतिशत से अधिक 27, 70 प्रतिशत से अधिक 19, 60 प्रतिशत से अधिक 13, 57 प्रतिशत से अधिक 2 बच्चे रहे। शिव गुप्ता ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, ग्रंथि गुप्ता ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, स्वस्ति जैन 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

12वीं में 39 बच्चों ने परीक्षा दी। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 बच्चे, 80 प्रतिशत से अधिक 12, 70 प्रतिशत से अधिक 8, 60 प्रतिशत से अधिक 8, 55 प्रतिशत से अधिक अंक एक छात्र ने प्राप्त किए। आदित्य उपाध्याय ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी जैन ने पीसीबी में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, अनुष्का गौड़ और खुशी जैन ने पीसीएम में 94.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिविल सर्विस में जाना चाहते है आदित्य

खतौली। आर्यपुरी भूड़ निवासी मनोज कुमार भवन निर्माण सामग्री का काम करते है। उनकी पत्नी पूनम उपाध्याय एएनएम हैै। उनके बेटे आदित्य उपाध्याय ने 12वीं में 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉप किया। आदित्य कहते हैं कि उनका सपना है कि वह सिविल सर्विस में जाकर देश सेवा करें। प्रतिदिन आठ से दस घंटे की पढ़ाई की। ट्यूशन लगाए बिना ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। अब वह जेईई एडवांस की तैयारी कर रहा है। उसने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजनों के साथ अपने माता-पिता और परिजनों को दिया।


प्रतिदिन छह से आठ घंटे की पढ़ाई : शिव
हाईस्कूल टॉप करने वाले शिव गुप्ता प्रतिदिन छह से आठ घंटे पढ़ाई करते थे। उनका कहना है कि वह इंटर करने के बाद एनडीए की तैयारी करेंग। उसने इस कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजनों के साथ माता पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed