{"_id":"5898c40d4f1c1b6d0e37829b","slug":"shingle-shoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बोले, जो दारु और रुपये बांटे उसे जूते मारना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बोले, जो दारु और रुपये बांटे उसे जूते मारना
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की मीटिंग लेते डीएम, एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना में विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी ने जौला के गांव वालों को कहा कि पहले मतदान बाद में जलपान करें। दोनों अधिकारियों ने अपने मोबाइल नंबर गांव वालों देकर कहा कि कोई धमकाए तो उनके नंबर पर कॉल अथवा मेसेज करें। जौला गांव के इंटर कॉलेज में आयोजित मीटिंग में पहुंचे जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व एसएसपी बबलू कुमार ने ग्रामीणों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया।
गांव वालों को निर्देश दिए कि जो दारू व पैसे बांटेगा उसे जूते मारोगे। समझाया कि भाईचारे के साथ निष्पक्ष व भय मुक्त होकर मतदान करें। मतदान में किसी भी प्रकार की रुकावट पैदा करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जौला गांव की मीटिंग के बाद डीएम व एसएसपी के निर्देशों पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी व सीओ मोहन लाल ने गांव बिटावदा व परासौली में गांव वालों की बैठक का आयोजन किया। दोनों स्थानों पर पुलिस ने गांव वालों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया।
झंडे देखकर नाराज हुए अधिकारी
विधान सभा चुनाव को लेकर जौला गांव में गांव वालों के बीच पहुंच रहे डीएम व एसएसपी कस्बे के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर पहुंचे तो चौधरी साहब की प्रतिमा पर राजनीतिक झंडे लगे देखकर दोनों अधिकारी नाराज हुए। एसएसपी बबलू कुमार ने इंस्पेक्टर डीके त्यागी को तुरंत झंडे हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि बिना अनुमति के झंडा, बैनर लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
चुनाव में गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
शाहपुर में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीएम डीके सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने शाहपुर क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण किया। उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। डीएम और एसएसपी ने इस दौरान बीआरसी कार्यालय व सोरम के प्राथमिक विद्यालय में जिम्मेदार लोगों की बैठक लेकर उपद्रव फैलाने वालों को चेताया।
डीएम ने ग्रामीणों से 11 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग किसी भी बहकावे में न आकर निर्भीक होकर शांतिपूर्ण मतदान करके अपने गांव की मिसाल कायम रखें। चुनाव के समय में कोई प्रत्याशी किसी प्रकार का प्रलोभन दे तो उसकी सूचना दे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे सबसे पहले मतदान करें। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि सोरम के ग्रामीणों ने विकट स्थिति में संयम से काम लेकर मिसाल बनाई, जिसके लिए वे बधाई के पात्र है।
उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे तत्वों की सूचना तुरन्त पुलिस को देकर सहयोग करें। पुलिस कभी भी किसी निर्दोष को नहीं छेड़ती, अगर कोई गड़बड़ी फैलाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
अफवाह फैलाने वालो को चेतावनी दी कि पुलिस किसी भी शरारती तत्व को नहीं बख्शेगी। उन्होंने भी शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। थाना प्रभारी सुभाष चंद राठौर, गोयला ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह, सोरम ग्राम प्रधान कर्णवीर सिंह, पूर्व प्रधान तनवीर चौधरी, मास्टर वीरसेन, राजपाल सिंह, वीरेंद्र, भूपेंद्र तराबू आदि मौजूद रहे।