फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shikshamitras raised the demand for uploading mark sheets

Muzaffarnagar News: शिक्षामित्रों ने मार्कशीट अपलोड कराने की रखी मांग

Wed, 09 Apr 2025 05:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitras raised the demand for uploading mark sheets
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शिक्षक-शिक्षामित्र उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने टेट और सी-टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्रों की मार्कशीट मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कराने की गुहार लगाई है। शिक्षामित्रों ने बीएसए से मिलकर अपनी समस्या बताई। इसके साथ ही ज्ञापन के जरिए जल्दी से जल्दी मार्कशीट अपलोड कराने की मांग की।
समिति की जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षामित्र हैं, जिनकी मार्कशीट अपलोड नहीं हुई है। शासन के निर्देश के अनुसार शिक्षामित्रों ने टेट और सी-टेट की परीक्षा दी और उत्तीर्ण की। यह उनकी पात्रता का मापदंड है। मार्कशीट मानव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड होना आवश्यक है। इससे शासन को शैक्षिक योग्यता की जानकारी पहुंचती है।
विज्ञापन

बीएसए संदीप कुमार ने शिक्षामित्रों को आश्वासन दिया कि सभी बीआरसी को निर्देश दे दिए जाएंगे। जल्दी ही शिक्षामित्रों की मार्कशीट मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड होगी। ज्ञापन देने वालों में अजय शर्मा, राजपाल भाटी, रविंद्र सैनी, सुरेखा चौधरी, रीना ठाकुर, रोबिन कुमार, अंशू, मनीषा तायल, प्रीति, दीपा, बबीता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed