{"_id":"5a9c38904f1c1b4e588bbc58","slug":"sher-ali-s-bets-made-the-mind","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेर अली के दांव ने किया चित्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेर अली के दांव ने किया चित्त
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
sports
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा। गांव निराना में प्रदूषण नियंत्रण संघर्ष समिति की ओर से एक दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि बसपा मंडल कोआर्डिनेटर पुष्पांकर पाल भिक्की और थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने दंगल का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है।
ग्रामीण अंचलों से निकलकर पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। दंगल से युवाओं में शारीरिक विकास होता है और स्वास्थ्य के प्रति उनमें एकाग्रता बढ़ती है। दंगल प्रतियोगिता में पहलवान शेर अली और साबिर के बीच कुश्ती हुई, जिसमें शेर अली ने बाजी मारी। विजेता पहलवान को 5100 रुपये का नगद इनाम दिया गया। इसके बाद पहलवान शादाब और बिलाल के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें शादाब नेे दूसरी कुश्ती जीती। इस पहलवान को भी 5100 रुपये इनाम दिए गए।
इसके अलावा पहलवान गिरि और सचिन के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवान बराबर रहे। इनको 500-500 रुपये का इनाम दिया गया। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से प्रदूषण नियंत्रण संघर्ष समिति महासचिव प्रवेश पाल, प्रवक्ता इफ्तिखार अहमद, अध्यक्ष बाकिर हसन, सुरेंद्र पाल, इकराम प्रधान, सलीम अहबाब, मरगूब, इनाम आदि मौजूद रहे।