फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shehzad and Neetu emerge as Corona warriors

कोरोना योद्धा बनकर सामने आए शहजाद और नीटू

Sat, 08 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Shehzad and Neetu emerge as Corona warriors
कोरोना योद्धा बनकर सामने आए शहजाद और नीटू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना महामारी के बाद लगातार बढे़ मौतों के ग्राफ के बीच मृतकों के शवों का निस्तारण कराना ही एक बड़ी चुनौती बना है। ऐसे में परोपकारी सेवा समिति नदी घाट आम जनता के लिए सहायक बनकर सामने आई है। समिति की दो एंबुलेंस शवों को 500 रुपये में श्मशान घाट तक पहुंचाने का काम कर रही है।

समिति अध्यक्ष अजय अग्रवाल का कहना है कि जिन लोगों के पास पैसा नहीं है, या कोई भिखारी, संत, फकीर का शव आता है तो उनसे पैसा नहीं लिया जाता है। महामारी के बीच समिति के दो एंबुलेंस ड्राइवर मिसाल बने हैं। सुबह छह बजे से लेकर देर शाम तक ये शवों को लाने और उनका निस्तारण कराने का कार्य कर रहे हैं। खालापार निवासी शहजाद और गांधी कालोनी निवासी नीटू सूचना के 15 मिनट बाद एंबुलेंस लेकर शव लेने पहुंच रहे हैं। कोरोना के शव मेडिकल कॉलेज और घरों से एंबुलेंस के माध्यम से ही लाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां परिजन भी डरे और सहमे हैं, वहीं ये दोनो चालक शवों को एंबुलेंस में रखवाने और उतरवाने में परिजनों का सहयोग कर रहे हैं। इन दोनों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में सभी को अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए तभी व्यवस्था बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed