{"_id":"6586d9329fc9d78dde0e61e6","slug":"shazia-first-in-poster-making-competition-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-13708-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शाजिया प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शाजिया प्रथम
विज्ञापन
-राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के वाणिज्य संकाय ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रथम स्थान शाजिया, द्वितीय स्थान माही जैन, तृतीय स्थान अंजलि ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार कोमल यादव व सुहाना मलिक को दिया गया। निर्णायक की भूमिका में डॉ़ अपर्णा शर्मा, सुनील कुमार व कुमार वैभव रहे। प्रतियोगिता का संचालन मानसी अरोड़ा ने किया। प्राचार्य डॉ़ सचिन गोयल ने कहा कि यह दिवस उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है कि यदि उनके अधिकारों का उल्लंघन होता है तो वे उसका निवारण किस प्रकार से प्राप्त कर सकते हैं। वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ़ रवि अग्रवाल ने कहा कि उपभोक्ता अपने अधिकारों के संरक्षण में अपने साथ हुए धोखे या ठगी के व्यवहार की शिकायत कर न्याय प्राप्त कर सकता है। जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ता फोरम का गठन किया गया है।