फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sharp hit on the rss

आरएसएस पर तीखे प्रहार

Sun, 09 Jul 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 09 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sharp hit on the rss
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य राजबब्बर ने आरएसएस पर तीखा हमला बोला। राजबब्बर ने कहा कि कहा तुम भूल गए हो हाफ नेक्कर पहनने वालों तुम्हारा दिमाग भी हाफ हो चुका है। तुमने इंदिरा गांधी की नाक पर चोट नहीं पहुंचाई, बल्कि इस देश की नाक पर चोट पहुंचाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये प्रतिमा खंडित करने की बात नहीं है, ये विचार को खत्म करना चाहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी की प्रतिमा नहीं लगाई गई तो, कांवड़ यात्रा के बाद 28 जुलाई को इसी जगह पर प्रशासन की ईंट से ईट बजा दी जाएगी।         
विज्ञापन


  कसबे के जीटी रोड पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को धरने का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि वह लोग कान खोलकर सुन लें, मूर्तियों को खंडित कर देश के विचार को खत्म करने वालों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर में संत रविदास की मूर्ति को खंडित किया गया। मिर्जापुर में राजीव गांधी की प्रतिमा खंडित की गई और अब खतौली में इंदिरा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई है। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि जब से दिल्ली में ये सरकार आई है, उस दिन से नेहरू, गांधी परिवार व देश की आजादी के स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास खत्म करने में लगी हुई है।  ये उस विचार को खत्म करना चाहते हैं, जिसमें भाईचारा है, तरक्की है। 

 उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कटाक्ष किया कि कपड़े बदलकर लोगों के गले मिलने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश की एकता को बचाने के लिए अपने सीनों पर गोलियां खाकर कुर्बानियां देनी पड़ती हैं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की प्रतिमाओं को खंडित कर देश के सभी वर्गों को ठेस पहुंचाई गई है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और नई प्रतिमा स्थापित नहीं कराई गई, तो कांवड़ यात्रा के बाद 28 जुलाई को वह फिर आएंगे और प्रशासन की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। धरने को कांग्रेस के पश्चिम यूपी प्रभारी चौधरी नसीब सिंह, पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नानू मियां और संचालन हरेंद्र त्यागी ने किया। धरने पर कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष विपुल माहेश्वरी, मुजफ्फरनगर प्रभारी अनिल शर्मा, पूर्व विधायक इमरान मसूद, विधायक नरेश सैनी, विधायक अख्तर मसूद,  प्रदेश सचिव हरेंद्र त्यागी, मेरठ के सभासद गोलू शर्मा, तेगबहादुर सैनी एडवोकेट, राकेश पुंडीर, हाजी इजहार अहमद, नरेश पालीवाल, नगराध्यक्ष बाबूराम कटारिया, ब्रजमोहन शर्मा, शामली जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, बागपत जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, रघुनंदन त्यागी, प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, जमील अंसारी, अशोक शर्मा, हकीम जफर महमूद, मुकेश शर्मा, राजकुमार नहारिया, आत्मप्रकाश त्यागी, विनय शर्मा, दिलशाद, जैगम अली, नासिर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।            

एसडीएम को ज्ञापन सौंपा            
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम कन्हई सिंह को इंदिरा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने और नई प्रतिमा को स्थापित कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के धरने से जाने पर एसडीएम कार्यकर्ताओं से मिले और उनकी मांग पर विचार विमर्श किया।             

गरमी में बिलबिलाए लोग            
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धरने की वजह से जीटी रोड पर करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा। सड़क़ों पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग गरमी की वजह से बिलबिला गए। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के काफिले के जाने के बाद जाम खुल सका। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।            


अर्द्धसैनिक बल मौजूद रहा            
जीटी रोड पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह दस बजने से पूर्व ही धरना देना शुरू कर दिया था। प्रशासन की ओर से धरने के आसपास भारी पुलिस बल के साथ अर्द्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया था। एसडीएम भी पुलिस बल के साथ धरने के आसपास ही मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम, इंस्पेक्टर पीपी सिंह से धरने में जुटने वाली भीड़ के बारे में जानकारी लेते रहे।            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed