फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sharda became Najma and Salim became Ajay.

नाजमा बन गई शारदा तो सलीम बना अजय

Tue, 23 Nov 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sharda became Najma and Salim became Ajay.
मुजफ्फरनगर : तिवारी क्षेत्र के गांव बघरा के आश्रम में हवन यज्ञ कराते यशवीर महाराज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नाजमा बन गई शारदा तो सलीम बना अजय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र के गांव बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में सोमवार को शुद्धि यज्ञ कर सहारनपुर जनपद के रहने वाले दो मुस्लिम परिवारों के 26 सदस्यों की पुन: हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। यज्ञ-हवन कर सभी लोगों के हिंदू नाम भी रखे गए।
बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में सोमवार को शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद सहारनपुर के दो मुस्लिम परिवारों के 26 सदस्यों की शुद्धि कराते हुए उनकी पुन: हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। इसके तहत, सभी लोगों को गंगाजल आचमन कराने के बाद यज्ञ हवन में आहुति दिलाकर हिंदू धर्म की दीक्षा दिलाई गई। सभी को जनेऊ धारण कराते हुए उनके नए हिंदू नाम भी रखे गए।
विज्ञापन

स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि सहारनपुर के रहने वाले दोनों परिवारों ने कुछ लोगों के दबाव में मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था। धर्म के ठेकेदारों ने उनके आधार कार्ड भी बनवा दिए थे। अब भाजपा सरकार आने के बाद उनके हृदय परिवर्तन हुए और उन्होंने पुन: हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर की थी। इसके चलते सोमवार को यशवीर आश्रम में सभी की शुद्धि कराकर उन्हें पुन: हिंदू धर्म में वापसी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रखे गए धर्म परिवर्तन करने वालों के नाम
स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि पुन: हिंदू धर्म में आस्था जताने वाले मुस्लिमों के नाम भी बदल दिए गए हैं। इनमें असगर का महेंद्र, नाजमा का शारदा, आरिफ का सिद्धार्थ, गुलफ्शां का सोनिया, सगीर का अभय, अमजद का आरुष, समीना का साक्षी, इयाना का सोनाक्षी, सलीम का अजय, अकीला का सुशीला, समीर का अनिल, बिल्लाद का अनिरुद्ध, शाहिस्ता का सुनीता, इमराना का अनीता, जस्मीन का वंदना, आलिया का पूजा, इलिना का प्रतिभा, अख्तर का प्रदीप, शाहिस्ता का सपना, इराना का सविता, नाजरीन का जया, नसीरन का प्रीति, गुलफ्शां का सुमन, शकीनी का कविता, अहमद का कृष्णा और नदीम का कुलदीप के रूप में नामकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed