{"_id":"5f80a74b8ebc3e9bbf6b38fb","slug":"sharad-vimal-nabha-chandra-birajai-sweet-sweet-murali-tomorrow-devband-news-mrt505342093","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद विमल नभ चंद्र बिराजै, मधुर-मधुर मुरली कल बाजै","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद विमल नभ चंद्र बिराजै, मधुर-मधुर मुरली कल बाजै
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। अधिकमास उत्सवों की शृंखला में प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधावल्लभ मंदिर श्री राधा नवरंगीलाल जी महाराज का शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
बृहस्पतिवार की रात्रि मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम में ठाकुर जी को सफेद पोशाक धारण कराकर सफेद कुंज सिंहासन पर विराजमान कराया गया। ठाकुर जी और श्री राधेरानी को मुकुट, माला व कर्ण फूल भी सफेद रंग के ही धारण कराए गए। श्रद्धालुओं ने भी ठाकुरजी के रंग में रंगकर उत्सव का आनंद उठाया। खेलत रास रसिक ब्रजमंडन, जुवतिन अंस दियै भुज दंडन, शरद विमल नभ चंद्र बिराजै, मधुर-मधुर मुरली कल बाजै, आज गोपाल रास रस खेलत, पुलिन कल्प तरु तीर री सजनी, शरद विमल नभ चंद्र विराजत, रोचक त्रिबिध समीर री सजनी, जय श्री हित हरिवंश मगन मन श्यामा, हरत मदन घन पीर री सजनी और आज वन नीकौ रास बनायौ, पुलिन पवित्र सुभग जमुना तट, मोहन बैनु बजायौ, कल कंकन-किंकिनि नूपुर ध्वनि, सुनि खग-मृग सचु पायौ, जुवतिन मंडल मध्य श्याम घन सारंग राग जमायौ आदि पदों का गायन कर ठाकुरजी को रिझाया गया। उत्सव में मुजफ्फरनगर के भजन गायक कार्तिक ने भी ठाकुर जी के शरद उत्सव के पद गायन कर सब का मन मोह लिया। मंदिर के सेवाधिकारी नीरज गोस्वामी ने बताया कि उत्सवों की इस कड़ी में 10 अक्तूबर को विवाह उत्सव तथा 11 अक्तूबर को ठाकुरजी का फूल बैठक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर हितेश गोस्वामी, निकुंज गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, सुशील गोयल, अरुण गोयल, अमित कंसल, अमित त्यागी, विनेश गर्ग, मोनू बंसल, प्रदीप गोयल, शिवकुमार वर्मा, दीपक टंडन, नीरज गोयल और अतुल शर्मा आदि रहे।