फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shamli's Amardeep took the first hat-trick in MPL

Muzaffarnagar News: शामली के अमरदीप ने लगाई एमपीएल की पहली हैट्रिक

Sat, 12 Apr 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shamli's Amardeep took the first hat-trick in MPL
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में ​खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए : स्रोत स्वयं
मुजफ्फरनगर। एमपीएल के ग्रुप बी के मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वसुंधरा सुपर किंग्स के लिए शामली के अमरदीप ने लीग की पहली हैट्रिक लगाई। लेकिन मुकाबले में सिल्वर टोन की टीम जीतने में कामयाबी रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिल्वर टोन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। आदित्य शर्मा के 48 और प्रशांत के 47 रनों की बदौलत 20 ओवर में 140 रन बनाए। वसुंधरा सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी में अमरदीप ने हैट्रिक समेत चार विकेट लिए। स्पिनर शांतनु ने भी चार विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वसुंधरा की टीम सिर्फ 128 रन ही बना सकी। विश्वेंद्र ने 28 और आयुष ने 29 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

सिल्वर टोन के लिए यश गर्ग और प्रवीण ने चार-चार विकेट लिए। प्रवीण कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। फाइटर ऑफ मैच अमर सिंह, बेस्ट फील्डर अश्विनी सिंह को दिया गया। स्कोरिंग पलक शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीए के चेयरमैन भीमसेन कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरविंद भारद्वाज मौजूद रहे।

- आरपीएल राइडर्स ने जीता मुकाबला
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में एमजी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। आरपीएल के लिए आराध्य यादव ने 55 गेंद पर 82 और गर्वित ने भी 32 रनों का योगदान दिया, जिसकी बदौलत 20 ओवर 164 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में नमन के 31 रनों की बदौलत एमजी की टीम 135 रनों पर ऑल आउट हो गई। समापन समारोह में दिनेश रैना, विकास राठी, मयूर गर्ग उपस्थित रहे। आराध्य यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए : स्रोत स्वयं

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए : स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed