फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shamli's team became Kabaddi champion

शामली की टीम बनी कबड्डी चैंपियन

Sun, 14 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Shamli's team became Kabaddi champion
भोपा के धीराहेड़ी गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कार देते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शामली की टीम बनी कबड्डी चैंपियन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। गांव धीराहेड़ी में आयोजित दो दिवसीय 47वीं यूपी स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप (जोन ए) पर शामली की टीम ने कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरनगर को रोमांचक मुकाबले में 40-33 अंकों से मात देकर ट्रॉफी जीती।
गांव धीराहेड़ी में चल रही दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में शामली टीम ने सहारनपुर को 38.20 अंकों से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में मुजफ्फरनगर ने मथुरा को 34-15 अंकों के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शामली की टीम ने मुजफ्फरनगर को रोमांचक मैच में 40-33 अंकों से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
विज्ञापन

अनिल, सुनील, नरेंद्र, शमशाद और नवीन ने प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाई। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बिजेंद्र ताना के साथ ही अमित प्रमुख, अमित राठी, अशोक बालियान, हरीश राठी, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, यूपी कबड्डी एसोसिएशन के सह-सचिव पदमवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर मुखिया, रविंद्र कुमार, संजय राठी, स्टेट कबड्डी टीम कोच ओमबीर राठी ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में पवन राठी, यशवीर, प्रधान संसार सिंह, सुक्रमपाल, बिल्लू, हरि सिंह, मेनपाल प्रधान, रामपाल सिंह, गुलबीर राठी, अनुज राठी, संदीप राठी, परीक्षित राठी और मनोज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed