फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Kanwariya Killed, Companion Injured in Hit-and-Run Near Banat

Shamli: बनत के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कांवड़िये की मौत, साथी गंभीर घायल

Tue, 11 Aug 2026 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Aug 2026 11:16 AM IST
सार

शामली के बनत गांव के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सोनीपत के गन्नौर निवासी कुणाल मलिक के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Shamli: Kanwariya Killed, Companion Injured in Hit-and-Run Near Banat
कांवड़िए का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के बनत गांव के पास मंगलवार सुबह करीब सात बजे कांवड़ियों के साथ सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे दो कांवड़ियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने एक कांवड़िये को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


MahaShivratri: पुरामहादेव मंदिर में उमड़ा केसरिया सैलाब, 10 बजे तक 15 लाख से अधिक कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत निवासी था मृतक कांवड़िया
मृतक की पहचान कुणाल मलिक पुत्र विनोद निवासी गन्नौर, सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। हादसे में उसका साथी अक्षय पुत्र विजेंद्र घायल हुआ है। उसका उपचार शामली सीएचसी में चल रहा है।

पुलिस ने कुणाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

7 अगस्त को 16 कांवड़ियों की टोली निकली थी
बताया गया कि कुणाल अपने साथियों के साथ 7 अगस्त को गन्नौर से हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए निकला था। टोली में करीब 16 कांवड़िए शामिल थे। हरिद्वार से गंगाजल लेकर सभी कांवड़िए वापस अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे।

मंगलवार सुबह टोली बनत क्षेत्र के पास पहुंची थी। इसी दौरान कुणाल और अक्षय को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय टोली के अन्य कांवड़िए दोनों से आगे निकल चुके थे।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाकर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं, कांवड़िये की मौत की खबर से उसके साथी और परिजन भी सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed