फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shahzad Tyagi's gang listed

शहजाद त्यागी के गैंग को किया सूचीबद्ध

Tue, 15 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shahzad Tyagi's gang listed
मुजफ्फरनगर। शहजाद त्यागी पुत्र इकबाल निवासी कुटेसरा थाना चरथावल के गैंग को पुलिस ने सूचीबद्ध कर दिया है। शहजाद के गैंग में पांच सदस्य हैं, जो हत्या, लूट व वाहन चोरी के कई मुकदमों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर सोमवार को शातिर अपराधी शहजाद त्यागी के गैंग को सूचीबद्ध कर दिया गया है। बताया कि शहजाद अपने गैंग के सदस्यों के साथ मुजफ्फरनगर के साथ ही शामली, सहारनपुर, उत्तराखंड व हरियाणा में सक्रिय हैं, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। डी-60 पर सूचीबद्ध किए गए शहजाद त्यागी के गैंग में पांच सदस्य फिलहाल प्रकाश में आए हैं। इनमें इरफान पुत्र नवाब निवासी कुटेसरा चरथावल, सुल्तान पुत्र अल्लारखा निवासी मेहलकी जानसठ, अब्दुल करीम पुत्र वहीद निवासी कुटेसरा चरथावल, फाजिल पुत्र उम्मेद निवासी गांव मच्छी, रुड़की उत्तराखंड और पप्पू पुत्र यासीन निवासी गांव अलियारपुर उर्फ अब्दलपुर थाना मंसूरपुर शामिल हैं। उक्त सभी आरोपियों पर भी शिकंजा कसे जाने की तैयारी की जा रही है। कुख्यात गैंग लीडर शहजाद वर्तमान में जमानत पर जेल से बाहर है और थाना चरथावल से वांछित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed