फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shahnawaz's family's troubles will increase in the SIM issue

Muzaffarnagar News: सिम प्रकरण में बढ़ेगी शाहनवाज के परिवार की मुसीबत

Fri, 18 Apr 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shahnawaz's family's troubles will increase in the SIM issue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक शाहनवाज राना से जेल में बरामद मोबाइल सिम के मामले में पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसी मामले में पूर्व विधायक के बयान के आधार पर शाहनवाज राना के चार परिजनों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है। पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। सिम पर बात करने वालों से भी पूछताछ हो सकती है।
बिजनौर के पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सिम को शाहनवाज राना के परिजनों के पास पहुंचाया था। सूत्रों की मानें तो उन्होंने शाहनवाज की बीवी, छोटे बेटे सहित चार परिजनों के नाम बताए हैं। पुलिस ने इस बारे में कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

शाहनवाज राना के परिजनों को नोटिस देकर पुलिस कभी भी तलब कर सकती है। यह भी पता लगाया जाएगा कि फोन पर पूर्व विधायक की किस किसके साथ बात हुई। शाहनवाज राना तक सिम जेल में किसके माध्यम से पहुंचा था। इस सिम पर बात करने वाले लोगों की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि मोहम्मद गाजी से पूछताछ में कुछ नाम सामने आए हैं, उन्हें नोटिस दिया जाएगा। सिम जेल में पहुंचाने के बारे में जानकारी करने के लिए जल्द बयान को बुलाया जाएगा। शाहनवाज तक सिम पहुंचने से पहले इस सिम पर कुछ नंबरों पर कॉल की गई है। बात करने वालों से भी पूछताछ की जाएगी।

----------

गाजी के खिलाफ दर्ज हैं 18 मुकदमे

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज हैं। सबसे पहला मुकदमा 1994 में मारपीट व धमकी का दर्ज हुआ था। इसके बाद लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed