फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shahnawaz Rana was using Aamir's SIM card in his mobile phone from Bijnor

Muzaffarnagar News: बिजनौर के आमिर का सिम मोबाइल में प्रयोग कर रहे थे शाहनवाज राना

Fri, 11 Apr 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shahnawaz Rana was using Aamir's SIM card in his mobile phone from Bijnor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक शाहनवाज राना जेल में मिले मोबाइल में बिजनौर निवासी आमिर के नाम का सिम प्रयोग कर रहे थे। पुलिस ने आमिर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मोबाइल में उसके नाम का सिम कैसे पहुंचा।
पूर्व विधायक शाहनवाज राना धोखाधड़ी के एक मामले में जिला जेल में बंद थे। उन्हें जेल में तन्हाई बैरक में रखा गया था। 25 मार्च की रात में चेकिंग के दौरान पूर्व विधायक से एक छोटा मोबाइल बरामद हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि मोबाइल के बारे में जानकारी करने पर पूर्व विधायक ने जेलर राजेश कुमार के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें धमकी भी दी थी। जेलर ने नई मंडी कोतवाली में पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पूर्व विधायक को चार अप्रैल को चित्रकूट जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है। जांच में आया कि मोबाइल में प्रयोग किया जा रहा सिम बिजनौर निवासी आमिर के नाम था। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आमिर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आमिर के नाम का सिम पूर्व विधायक से बरामद मोबाइल में कैसे पहुंचा, उसने यह सिम किसे दिया था। इसके अलावा भी पुलिस उससे अनेक सवालों के जवाब मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed