फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shahnawaz Rana appeared in court on interim bail from High Court

हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर अदालत में हाजिर हुए शाहनवाज राना

Wed, 15 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shahnawaz Rana appeared in court on interim bail from High Court
मुजफ्फरनगर में कोर्ट पेशी पर पहुंचे पूर्व विधायक शाहनवाज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत पर अदालत में हाजिर हुए शाहनवाज राना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली की युवती से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राना को हाईकोर्ट अंतरिम जमानत मिल गई है। आचार संहिता के उल्लंघन और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वह विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए और जमानत प्रस्तुत की। हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई 17 दिसंबर को होनी है।
पूर्व विधायक पर बिजनौर से चुनाव लड़ने के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज है। दुष्कर्म के प्रयास के मामले में निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद पूर्व विधायक हाईकोर्ट गए थे। हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत स्वीकार कर ली है, जिसके बाद पूर्व विधायक अपने प्रकरणों में अदालत में हाजिर हुए।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक मनोज ठाकुर एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि थाना सिविल लाइन में पूर्व विधायक शाहनवाज राना व एक अन्य के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पूर्व विधायक की अग्रिम जमानत भी खारिज हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। एडीजीसी ने बताया कि हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक को एंटीसिपेटरी बेल देते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। इसके साथ ही हाईकोर्ट में फाइनल सुनवाई 17 दिसंबर को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में हाजिर हुई उमा किरण
मुजफ्फरनगर। 2017 में निषेधाज्ञा उल्लंघन के मामले में पूर्व विधायक उमा किरण और रालोद नेता पायल माहेश्वरी भी कोर्ट में पेश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed