{"_id":"695184b757a8c6333300458b","slug":"shahid-used-the-saw-of-government-aid-to-cut-unemployment-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-161833-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सरकारी मदद की आरी से शाहिद ने काटी लोगों की बेरोजगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सरकारी मदद की आरी से शाहिद ने काटी लोगों की बेरोजगारी
Mon, 29 Dec 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक बेरोजगार ने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की योजना के तहत लोन लेकर न सिर्फ अपनी तंगहाली दूर की। बल्कि कई बेरोजगारों की राह भी आसान कर दी। गांव बेहड़ा सादात निवासी मो.शाहिद ने परिश्रम और ईमानदारी से फर्नीचर कारोबार को इतना आगे बढ़ाया कि अपने कारखाने में वह बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करा रहे हैं। फर्नीचर निर्माण में उनकी कार्यकुशलता और कारीगरी को मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग महोत्सव में भी प्रथम पुरस्कार देकर सराहा जा चुका है।
उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना के तहत बेरोजगार युवकों को उनका स्वयं का कारोबार खड़ा करने के लिए पांच लाख रुपये तक का लोन दिलाया जाता है। इसके तहत खरीदी गई मशीनरी पर ब्याज की भरपाई बोर्ड की ओर से की जाती है। पांच वर्ष के दौरान विभाग की ओर से 83 ईकाइयों पर 2.26 करोड़ का लोन दिलाया गया।
योजना के तहत पांच लाख रुपये का ऋण लेकर अपना फर्नीचर कारोबार जमाने वाले मो. शाहिद भी इन्हीं में से एक हैं।
मंडल स्तर पर जीता 12 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार : जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सोम प्रकाश ने बताया कि शाहिद को विभाग की ओर से फर्नीचर निर्माण के लिए पांच लाख रुपये का लोन दिलाया गया था। समय पर लोन चुकाने और सभी शर्त पूरी करने के साथ ही उन्होंने कारोबार को भी आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
शाहिद ने 20 नवंबर को सहारनपुर में आयोजित खादी महोत्सव में अपने कारखाने में बनाए फर्नीचर का प्रदर्शन किया। इसके आधार पर उन्हेंं मंडल में प्रथम पुरस्कार प्रदान करते हुए 12 हजार रुपये का चैक दिया गया था। बताया कि अपने कारखाने में शाहिद 10 से अधिक लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रहे हैं।